यात्रा

Popular Mela in Delhi: बोरिंग सर्दियों को कह दो बाय, फरवरी में घूमने वालों की आ गई है मौज, दिल्‍ली एनसीआर में लगे हैं इतने मेले, शॉपिंग -डांस का मजा सब एक जगह

Popular Mela/Fair in Delhi NCR (दिल्ली में घूमने की जगह): घूमने फिरने वालों के लिए दिल्ली एनसीआर में फरवरी में होने वाले ये फेयर/ मेला बहुत ही शानदार हो सकते हैं। जहां आप परिवार, दोस्त तो पार्टनर के साथ विजिट कर सकते हैं। देखें शॉपिंग से लेकर घूमने फिरने, डांस, रोमांस के लिए दिल्ली में लगने वाले मेला।

Image

Popular Mela/Fair in Delhi NCR to visit in February

Popular Mela/Fair in Delhi NCR (दिल्ली में घूमने की जगह): दिल्ली एनसीआर में वैसे तो घूमने फिरने की जगहों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में लेकिन अगर आप लाल किला, इंडिया गेट या मजनू का टीला देख देख कर थक गए हैं तो ये वाले फरवरी में लगने वाले या लग चुके मेले विजिट करने के लिए शानदार हो सकते हैं। जहां आप शॉपिंग से लेकर घूमने तो कला, संस्कृति का अनूठा रूप देख पाएंगे। यहां देखें दिल्ली एनसीआर में फरवरी के महीने में कौन से फेयर/मेला आयोजित होने वाले हैं। ये रही पूरी लिस्ट जहां आप पार्टनर, परिवार, बच्चों को तो दोस्तों को लेकर जा सकते हैं और शानदार समय बिता सकते हैं।

Popular Upcoming Mela/Fair in Delhi NCR in February

सूरजकुंड मेला

फरीदाबाद में लगने वाला सूरजकुंड मेला दिल्ली एनसीआर का सबसे शानदार मेला होता है। साल में एक बार लगने वाला ये मेला 7 फरवरी से शुरु हो चुका है और ये 23 फरवरी तक रहेगा। इस साल 38वां सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला लगा है, जहां आपको जाना ही चाहिए।

वैलेंटाइन्स वाइब लाइव म्यूजिक मेला

गुडगांव के निर्वाना क्लब में 14 फरवरी को खास बॉलीवुड गानों की थीम वाला मेला फेयर लगने वाला है। जहां आप 90s के खास बॉलीवुड गानों का मजा रोमांटिक अंदाज में पार्टनर संग ले सकते हैं।

इंडिया इंटरनेशनल गार्मेंट फेयर

कपड़ों की खरीददारी करनी है, तो सस्ते में शॉपिंग करने के लिए भारत मंडपम में लगने वाला इंडिया इंटरनेशनल गार्मेंट फेयर बढ़िया हो सकता है। ये 14 फरवरी को लगने वाला है तो 17 फरवरी तक रहेगा।

दिल्ली ज्वेलरी एंड जेम फेयर

ज्वेलरी की शॉपिंग करनी है तो भारत मंडपम में 22 फरवरी से लेकर 24

फरवरी तक लगने वाला ये फेयर भी मस्ट विजिट है।

बोहो बाजार

15 और 16 फरवरी तो आप जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बोहो बाजार विजिट कर सकते हैं। अगर आप क्राफ्ट्स, लिटरेचर, कला और शॉपिंग के शौकीन हैं तो यहां पर जरूर जाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article