यात्रा

बरसात में घूम आओ दिल्ली से 2 घंटे दूर ये सुपर लग्जरी जगह, मात्र 2 हजार में हो जाएगा रहना-खाना, बना लें प्लान

Best Place Two Hours Away From Delhi: दिल्ली से 2 घंटे की दूरी घूमने के लिए एक ऐसी बेहतरीन जगह है, जहां सुंदर-दिलकश नजारों के साथ 2000 रूपये में मिलता है लग्जरी स्टे और टेस्टी फूड। यह दिल्ली के पास वालों के लिए मॉनसून में घूमने के लिए बेस्ट जगह।

Image

Best Place Two Hours Away From Delhi

Best Place Two Hours Away From Delhi: बारिश के मौसम में वीकेंड पर कहीं घूमने का मन हो तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। दिल्ली से महज दो घंटे दूर एक शानदार और शांति भरी जगह है, जहां आप सिर्फ सिर्फ 2000 रुपये में खाना और रहना दोनों एन्जॉय कर सकते हैं। यहां न तो ज्यादा भीड़ है, न ट्रैफिक की झंझट। इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां हरियाली, ताजगी और नेचर के बीच समय बिताने का मजा कुछ अलग ही होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

बारिश में बनाएं छोटा पर शानदार ट्रिप प्लान

मॉनसून का मौसम मतलब हरियाली, ठंडी हवा और घूमने का परफेक्ट मौका। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि अच्छा ट्रिप सिर्फ ज्यादा पैसे में ही हो सकता है, तो अब सोच बदलने का समय है। दिल्ली-NCR से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर एक ऐसी जगह है, जहां आप कम बजट में शानदार एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

छोटा सफर में लें बड़ा सुकून

अगर आप लंबा ट्रैवल नहीं करना चाहते तो ये जगह बेस्ट है। रास्ता शानदार है, मौसम सुहाना रहता है और दो घंटे में आप वहां पहुंच जाते हैं। ऑफिस वीक के बाद एक छोटा सा ब्रेक लेने के लिए इससे बेहतर ऑप्शन मुश्किल है।

जान लीजिए जगह का नाम

चलिए आपको अब इस खूबसूरत जगह का नाम बताते हैं। ये खूबसूरत जगह है वन बाग सरिस्का, जो राजस्थान के अलवर जिले में है। नेचर, सुकून और शुद्ध हवा यहां सब कुछ एक साथ मिल जाता है। बारिश में तो यहां की हरियाली और भी दिल जीत लेती है।

2000 में लग्जरी स्टे और टेस्टी खाना

यहां सिर्फ 2000 रुपये में आपको एक अच्छा कमरा और बढ़िया खाना दोनों मिल जाते हैं। रिसॉर्ट साफ-सुथरा है, सर्विस शानदार और माहौल एकदम रिलैक्सिंग। यानी बिना जेब पर बोझ डाले आप एक शानदार ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं।

यहां के खाने की खासियत यह है कि स्वाद भी बढ़िया और सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया है। वेज और नॉन-वेज दोनों ऑप्शन हैं। खाने के बाद खुले लॉन में बैठकर चाय पीना एक अलग ही सुकून देता है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व है नजदीक

अगर आप जंगल सफारी पसंद करते हैं तो ये आपके लिए बोनस है। पास में ही सरिस्का टाइगर रिजर्व है, जहां आप बाघ और अन्य जानवरों को करीब से देख सकते हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article