यात्रा

30 की उम्र से पहले जरूर घूमनी चाहिए भारत की ये 10 जगह, फिर मत कहना बताया नहीं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 2, 2023, 07:57 PM IST

भारत में कई ऐसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जिन्हें हर किसी को एक्सप्लोर करा चाहिए। अगर आप घूमने के शौकिन हैं तो 30 साल की उम्र से पहले भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं।

Image

30 की उम्र से पहले जरूर घूमें ये 10 जगहें (Source:istock)

Indian Destinations for youngsters: कम उम्र में हम सभी को घूमने का बड़ा शौक होता है। दुनिया में शायद ही कोई होगा जिसे घूमान पसंद ना हो। 20 से 30 साल की उम्र में इंसान कई दौर से गुजरता है। इस उम्र में ही सबसे ज्यादा ट्रैवल करने का भी मन करता है। कोई भी इंसान बिना घूमे खुद को एक्सप्लोर नहीं कर सकता है। अगर आप अपने देश भारत को समझना चाहते हैं तो घूमना बेहद जरूरी है। कई लोग सोचते हैं कि जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएं तो घूमा जाएगा लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होती है। 30 की उम्र के बाद सेहत से जुड़ी तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। जिसके बाद घूमने का विचार आने पर भी लोग स्वास्थ्य कारणों के चलते उसे टाल देते हैं। घूमने ने ना सिर्फ आप खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं बल्कि अपनी विविध संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन से भी रूबरू होते है। ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको 30 साल की उम्र से पहले जरूर घूम लेना चाहिए। यहां देखें पूरी लिस्ट।

गोवा

30 साल की उम्र से पहले आपको गोवा जरूर घूम लेना चाहिए। गोवा की नाइट लाइफ का अपना ही एक अलग आनंद है। गोवा के जैसी नाइट लाइफ आपको दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलेगी। यहां के बीच और चारों तरफ फैला समुद्र यंगस्टर्स को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

1

1

अंडमान- निकोबार

20-30 की उम्र में अंडमान- निकोबार जरूर घूमना चाहिए। यह एक फेमस और लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। हर साल यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां की हरियाली, द्वीप और पर्यटक स्थल टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

2

2

सोलंग

एडवेंचर लवर्स के लिए सोलंग एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की खूबसूरती और अद्भुत नजारे आपका मन मोह लेंगे। नवंबर से फरवरी तक सोलंग बर्फ की चादर से ढका रहता है। 30 की उम्र से पहले इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें।

3

3

कसोल

30 की उम्र से पहले कसोल जरूर घूमें। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां कैपिंग और ट्रैकिंग का आप भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। कसोल का खीरगंगा ट्रेक, मलना ट्रेक, तोष गांव , रिवर पार्वती घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है।

4

4

कुर्ग

कुर्ग पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। कुर्ग का अब्बे फॉल, बेरा फॉल रिवर,नल्कनाद पैलेस, ब्रह्मागिरी पीक,नामद्रोलिंग मोनेस्टरी, इरुप्पु फॉल और रिवर कावेरी घूमने के लिहाज से बेस्ट हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

5

5

सिक्किम

सिक्किम की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। 30 की उम्र से पहले यहां जरूर जाएं।

6

6

लेह-लद्दाख

घूमने के शौकिनों के लिए लेह-लद्दाख सबसे बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यंगस्टर्स के बीच लेह-लद्दाख काफी लोकप्रिय है। लद्दाख में आप जंस्कार वैली, खरदुंग -ला- पास, हेमिस नेशनल पार्क और स्पीतुक गोम्पा जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं।

7

7

श्रीनगर

श्रीनगर को घरती का स्वर्ग कहा जाता है। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए श्रीनगर बेस्ट ऑप्शन है। यहां की डल झील, शालीमार बाग, निशात बाग , जामा मस्जिद, जेन-उल-आबिदीन का मकबरा, शंकराचार्य हिल और हजरतबल मस्जिद आपका मन मोह लेंगे। यहां जरूर जाएं।

8

8

केरल

केरल भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। इसे गॉड्स ओन कंट्री भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरती आपको अपना दीवाना बना देगी। केरल में आप एलेप्पी, मुन्नर, वयानंद, कुमाराकोम, कोवालम बीच, बेकल किला, वरकला बीच, कोजीकोड और थेक्कडी जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं।

9

9

ऋषिकेश

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित एक मशहूर पर्यटन स्थल है। यंगस्टर्स के बीच ऋषिकेश काफी फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो यहां आप ट्रैकिंग और राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

10

10

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article