यात्रा

टिप-टिप बरसते पानी में करें जंगल की सैर, दुगनी खूबसूरती देखने के लिए दिल्ली वाले विजिट करें ये 3 जगहें

Places Near Delhi For Best Wildlife: बारिश वाले इस सुहाने से मौसम में अगर जंगल की सैर करनी है, तो दिल्ली वालों के लिए ये 3 जगहें एकदम ही बेस्ट हो सकती हैं। जहां आपको प्रकृति और वन्यजीवन को करीब से देखने का मौका मिलेगा। देखें दिल्ली के पास वीकेंड पर जाने के लिए बेस्ट नेशनक पार्क, वाइल्डलाइफ स्पॉट्स।

Image

Places Near Delhi For Best Wildlife (Photo Credit - Canva)

Places Near Delhi For Best Wildlife: आने वाले वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का मन है, तो दिल्ली वालों के लिए प्रकृति की गोद में बसे इन नेशनल पार्क्स की सैर सबसे बेस्ट हो सकती है। जहां की खूबसूरती इस सुहानी बारिश वाले मौसम में दुगनी हो जाती है। वीकेंड ट्रेवलिंग के लिए ये 3 जगहें सबसे शानदार हैं, जहां आप कार से पहुंचकर परिवार या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। और प्रकृति तो वन्यजीवन को इतनी करीब से देख सकते हैं, जैसे कभी नहीं देखा होगा। ये अनुभव आपको बेशक जिंदगी भर याद रहने वाला है, तो आपके मन को बहुत सुकून भी देने वाला है। देखें दिल्ली के पास वीकेंड पर जाने के लिए बेस्ट नेशनक पार्क, वाइल्डलाइफ स्पॉट्स।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

दिल्ली से करीब करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क अपनी खूबसूरती और वाइल्डलाइफ के लिए बहुत मशहूर है। यहां पर आपको बंगाल टाइगर, हाथी, हिरण, नीलगाय से लेकर कई जंगली जानवर देखने को मिलेंगे। वहीं प्रकृति की गोद में आप कुछ दिन गुजार भी सकते हैं।

सरिस्का टाइगर रिजर्व

जंगल की शान माने जाने वाले टाइगर्स को करीब से देखने का मन है, तो वीकेंड पर सरिस्का टाइगर रिजर्व जाने का प्लान बना सकते हैं। जो दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको ऐसे दिलकश, हरियाली से भरे जंगल देखने को मिलेंगे कि आपका मन एकदम प्रफुल्लित हो जाएगा।

भरतपुर बर्ड सैंचुरी

दिल्ली से करीब करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर ही फेमस भरतपुर बर्ड सैंचुरी है। अगर आपको विभन्न प्रकार की चिड़िया देखने का शौक है, खासतौर से माइग्रेशन वाले सीजन में तो आपको एक बार तो भरतपुर बर्ड सैंचुरी जाना ही चाहिए।

इसी के साथ साथ आप दिल्ली के आस पास वाइल्डलाइफ एन्जॉय करने के लिए सुल्तानपुर नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क भी विजिट कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article