यात्रा

Delhi Gateway Places On Youth Day 2024: दोस्त संग पूरे दिन मस्ती करनी हो तो बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 जगह, यंग लोगों को आती है सबसे ज्यादा पसंद

Delhi Gateway Places On Youth Day 2024: यूं तो दिल्ली में कई सारी खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन कुछ ऐसी जगह भी है जो यंगस्टर्स यानी नौजवानों के बीच काफी ज्यादा फेमस है। लड़के या लड़कियां अपने दोस्तों के साथ इन जगहों पर खूब चिल करते हैं। इंटरनेशनल यूथ डे 2024 के खास मौके पर आप भी कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों के बारे में सोच सकते हैं।

Image

On International Youth Day 2024 Visit These 5 Delhi Places Famous Between Youngsters

Delhi Gateway Places On Youth Day 2024: दिलवालों की दिल्ली में तो दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। दिल्ली में घूमने (Places In Delhi) के जगह की कमी नहीं है। लेकिन जब बात दोस्तों के साथ घूमने की आती है तो शायद ये देखना पड़ जाता है कि कहां जाएं। फैमिली के साथ तो घूमना आसान है, लेकिन दोस्तों के साथ जगह देखनी पड़ती है। दोस्त-यारों के साथ हम वहीं जाते हैं, जहां मजा आए और ढेर सारी मस्ती हो। वैसे भी 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे 2024 (International Youth Day 2024) है और रविवार भी, तो आप इस खास दिन पर अपने जिगरी दोस्तों को लेकर यहां बताएं 5 खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं।

Visit These 5 Delhi Places Famous Between Young People -

1) कनॉट प्लेस (Connaught Place)

places to visit in delhi for youngsters

places to visit in delhi for youngsters

बात दिल्ली की हो और कनॉट प्लेस का जिक्र न करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। CP वो जगह है, जहां नौजवान सबसे ज्यादा हैंगऑउट करते हैं। यहां तो बच्चे टिकटॉक वीडियोज बनाने के लिए भी जाते हैं। यहां पर आप शॉपिंग और खाना-पीना दोनों ही बड़े आराम से कर सकते हैं।

2) हौज खास (Hauz Khas)

places to visit in delhi for youth

places to visit in delhi for youth

हौज खास गांव दक्षिण दिल्ली का बढ़िया इलाका है। दोस्तों संग घूमने के लिए यहां की वाइब ही एकदम अलग है। अगर आप इस जगह पर जाएंगे तो आपको यहां कॉलेज के बच्चे घूमते-फिरते दिख सकते हैं। दिल्ली में अगर दोस्तों के साथ हैंगऑउट करना है, तो ये जगह आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। यहां कई कैफे और बेकरी हैं, जहां आप हैंगऑउट करने के लिए जा सकते हैं।

3) कुतुब मीनार (Qutub Minar)

places to visit in delhi in august

places to visit in delhi in august

इतिहास के शौकीनों के लिए कुतुब मीनार काफी शानदार जगह है। यहां आप दोस्तों और पार्टनर के साथ मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। शांति से बैठकर बातें कर सकते हैं, साथ ही खाना पीना भी कर सकते हैं। ये जगह रात के समय और भी ज्यादा खूबसूरत दिखता है।

4) इंडिया गेट (India Gate)

Visit Delhi Places Famous Between Youth Groups

Visit Delhi Places Famous Between Youth Groups

इंडिया गेट युवाओं और परिवारों के लिए दिल्ली के सबसे फेमस पिकनिक स्पॉट में से एक है। यहां न केवल नौजवान बल्कि फैमिली भी काफी घूमने के लिए आती हैं। वीकेंड पर तो यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है, सर्दी हो या गर्मी यहां किसी भी समय लोग घूमने के लिए आ जाते हैं।

5) जंतर-मंतर (Jantar-Mantar)

places to visit in delhi for fun

places to visit in delhi for fun

जंतर-मंतर एक और चिल ऑउट वाली जगह है, जहां कॉलेज के बच्चे और पार्टनर सबसे ज्यादा घूमने-फिरने के लिए आते हैं। जयपुर में प्राकृतिक वेधशाला को देखते हुए इसे बनाया बनाया गया था। युवाओं के लिए दिल्ली की ये जगह भी काफी फेमस है। जंतर मंतर सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों के पथों को भी ट्रैक कर सकता है और इससे भविष्यवाणी भी की जा सकती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article