यात्रा

मिडिल ईस्ट का हिडन जेम, बन सकता है आपका अगला डेस्टिनेशन

Oman Travel Guide: कम बजट में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? प्राचीनता और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने के लिए इस बार आपको ओमान की यात्रा का प्लान करना चाहिए। बजट में ट्रैवल करने के लिए ओमान ट्रैवल गाइड आपके बेहद काम आ सकती है। भारत से ओमान के लिए आप 5 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं जो बेहद कम खर्चे में हो जाएगी।

Image

oman tourism

oman Tourism: बजट में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार कुछ अलग हटकर ट्राय किया जा सकता है। भारत से महज 3 घंटे उड़ान की दूरी पर स्थित खूबसूरत देश ओमान मिडिल ईस्ट का एक छिपा हुआ रत्न है। समुद्र तट से लेकर ऐतिहासिक धरोहरों तक ओमान की यात्रा के दौरान आपको वो सबकुछ देखने को मिलेगा जिसकी आप शायद ही कल्पना कर सकते हैं। ओमान एक शांत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश भी है जो आपको सुकून और प्राकृतिक सुंदरता सबकुछ प्रदान करेगा। भारत से ओमान के लिए आप 5 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं ये आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो कम से कम इतना वक्त निकालकर ही आपको ट्रैवल प्लान करना चाहिए। 2-3 की ट्रिप प्लान में ज्यादातर समय आराम करने या फिर ट्रैवल करने में ही निकल जाता है जिसमें आप नई जगह की खूबसूरती को महसूस नहीं कर पाते हैं।

ओमान में घूमने की प्रमुख जगहें: मस्कट में आप रॉयल ओपेरा हाउस, अल आलम पैलेस, मुत्तरा सुक जाएं। किलों और बाजारों के लिए प्रसिद्ध निजवा शहर की यात्रा करें। रेगिस्तान में रोमांचक अनुभव के लिए वहिबा सैंड्स जाएं।

वीजा जानकारी: भारतीय नागरिकों को ओमान की यात्रा के लिए ईवीजा या फिर वीजा ऑन अराइवल की जरूरत होती है। ईवीजा के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसमें 3,200 रुपए तक का खर्चा आता है।

बजट ट्रिप: अगर आप बजट में ट्रिप प्लान करते हैं तो 5 दिन का बजट 30,000 रुपये (प्रति व्यक्ति) में काम हो सकता है। मुंबई से राउंड ट्रिप फ्लाइट- 8,000 रुपये, होटल में ठहरना - 7,500 रुपये (प्रति व्यक्ति 1.5 हजार प्रति रात्रि), कार किराया - 5,000 रुपये (प्रति व्यक्ति 1k प्रतिदिन), भोजन - 5,000 रुपये (प्रति व्यक्ति 300 भोजन)।

नोट कर लें जानकारी: इस बजट में एक्टिविट शामिल नहीं हैं। अगर आप रोमांचक एक्टिविटी करने का विकल्प चुन रहे हैं, तो आपको इसके लिए अतिरिक्त 7-8 हजार रुपए रखना होगा। इसके अलावा अगर आप लग्जरी होटल या खाने-पीने का चुनाव करते हैं फिर भी आपका बजट बढ़ सकता है। ऐसे में बजट में ट्रिप करने के लिए सबसे पहले तो ऑफसीजन टिकट बुक करें। इसके अलावा स्टे के लिए हॉस्टल का चुनाव करें। कम बजट में खाना-पीना हो जाए इसके लिए स्ट्रीट फूड का विकल्प चुन सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article