Offbeat Water Destinations In UP: उत्तर प्रदेश की यात्रा घूमने-फिरने वालों को बेहद आकर्षित करती हैं। यूपी में भले ही समुद्र ना हो लेकिन यहां की नदियों और झीलों के किनारे बसे सुंदर स्थल आपको बीच डेस्टिनेशन की याद जरूर दिला देंगे। यहां बताई गई है 3 शानदार जगह जो आपको शांति, सुकून के साथ प्रकृति के साथ वक्त बिताने का समय देती हैं। परिवार के साथ इन जगहों पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।
रैव नदी का तट: प्राकृतिक जलाशयों और नदियों से समृद्ध रैव नदी का तट बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित बेहद खूबूसरत ट्रैवल डेस्टिनेशन है। रैव नदी और उसके किनारे फैली रेतीली जमीनी आपका दिन बना देंगी। बोटिंग और प्रकृति का आनंद लेने के लिए आप पास ही बारुआ सागर झील का रुख कर सकते हैं।
त्रिवेणी संगम: प्रयागराज में स्थित त्रिवेणी संगम आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल होनी ही चाहिए। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन यहां होता है। बोट राइड, सेल्फी पॉइंट और धार्मिक महत्व त्रिवेणी संगम को बेहद खास बनाते हैं। यहां का जल विस्तार और रेत आपको समुद्री तट की याद दिला देंगे।
सम्पूर्णानंद बीच: वाराणसी में स्थित सम्पूर्णानंद बीच आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। सुबह और शाम के समय यहां का नजारा देखते ही बनता है। मेडिटेशन, योगा और सैर के लिए यहां जाया जा सकता है। सम्पूर्णानंद बीच बेहद शांत और सुरम्य लोकेशन है जो बीते कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हुई है।
