यात्रा

गोवा के आइलैंड्स की सैर, शहर की भीड़ से दूर मिलेगी सुकून भरी जिंदगी

Hidden Islands Goa: गोवा टूरिज्म के बारे में सोचते ही सबसे पहले हमारे जहन में शानदार नाइटलाइफ, बीच और पार्टी की तस्वीरें उभरती हैं। लेकिन, बेहद कम लोग इस बात से परिचित हैं कि गोवा की असली खूबसूरती उसके आइलैंड्स (द्वीपों) में छुपी हुई है। गोवा के कुछ प्रमुख आइलैंड्स जहां की ट्रिप आप प्लान कर सकते हैं।

Image

Offbeat Goa travel

Offbeat Goa Travel: इस बार अगर आप गोवा घूमने घूमने का प्लान कर रहे हैं तो शांत, कम भीड़भाड़ वाले इन 3 आइलैंड्स को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल मत भूलें। गोवा की आइलैंड लाइफ यानी द्वीपों पर बसी जिंदगी को आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर अनुभव करना चाहिए। गोवा की आइलैंड लाइफ एकदम अलग, सुकून भरी और लोकल संस्कृति से भरपूर होती है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे गोवा के कुछ प्रमुख आइलैंड्स जहां की ट्रिप आप प्लान कर सकते हैं।

चोराओ आइलैंड: इस लिस्ट में नंबर 1 पर चोराओ आइलैंड का नाम आता है। बर्ड वॉचिंग, बोट राइड और मैन्ग्रोव जंगलों के बीच प्राकृतिक शांति का अनुभव करने के लिए आप यहां जा सकते हैं। चोराओ आइलैंड की लोकल संस्कृति आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

दिवार आइलैंड: पुर्तगाली स्टाइल घर और मंदिर दिवार आइलैंड की पहचान है। सिर्फ हरियाली नो पार्टी, नो शोर के लिए आप दिवार आइलैंड जाने का प्लान कर सकते हैं। मंडोवी नदी के किनारे बसी ये एक शांत लोकेशन है जहां साइकल चलाना, लोकल लोगों से बातचीत आपका दिन बना देगी।

साओ जैसिंटो आइलैंड: एक छुपा हुआ रत्न साओ जैसिंटो आइलैंड आपकी बकेट लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। पणजी के बेहद पास स्थित साओ जैसिंटो आइलैंड आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास करा देगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article