North East Travel: रोड ट्रिप सुनने में तो अच्छा लगता है लेकिन इसकी योजना बनाना और असल में रोड ट्रिप पर जाना चुनौतियों से भरा हुआ होता है। नॉर्थ ईस्ट एक ऐसी जगह है जो घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। अगर आप नॉर्थ ईस्ट की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ रोड ट्रिप रूट आपको यहां सजेस्ट किया गया है जिसके इर्द-गिर्द आप यात्रा का प्लान बना सकते हैं। हालांकि, इन जगहों पर एक्सप्लोर करने से पहले आपको तमाम तरीके की तैयारियां जैसे परमिट की जांच और गाड़ी की स्थिति जांचना बेहद अनिवार्य है।
चेरापूंजी → डावकी → मावलिननोंग: ये यात्रा रूट आपको प्रकृति के साथ घुलने-मिलने का मौका प्रदान करता है। यात्रा के दौरान आपका सफर बेहद सुहावना हो जाएगा। ये दूरी तकरीबन 85 किलोमीटर है।
गुवाहाटी → तेजपुर → तवांग (अरुणाचल प्रदेश): तकरीबन 500 किमी की ये रोड ट्रिप यात्रा के दौरान आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे दिखाएगी। तवांग मठ, सेला पास, बुमला बॉर्डर रास्ते में ही आपकी यात्रा को और भी मनोरम बनाएंगे।
गुवाहाटी → काजीरंगा नेशनल पार्क (असम): राइनो सफारी के साथ-साथ हाथी सफारी और बर्ड वॉचिंग के लिए आप इस रूट पर यात्रा कर सकते हैं। ये दूरी तकरीबन 200 किलोमीटर होगी।
गुवाहाटी → शिलांग (मेघालय): गुवाहाटी से शिलांग की रोड ट्रिप आपका दिल खुश कर देगी। ये दूरी तकरीबन 100 किमी है जिसकी खासियत- उमियम झील, एलिफैंट फॉल्स और शिलांग पीक है।
