यात्रा

भूल नहीं पाएंगे साउथ इंडिया की यात्रा, ऊटी हो गया पुराना, इस बार जाएं यहां

South India Hill Station: शहर की भागम-भाग से दूर अगर आप एक अनदेखे हिल स्टेशन की तलाश में हैं जो ताजी हवा और शांत सुंदर दिनों का वादा करता है, तो यहां जानिए कि आप कहां का रुख कर सकते हैं। ना केवल परिवार के साथ बल्कि सोलो ट्रैवल करने के लिए ये हिल स्टेशन बेस्ट है।

Image

South India Hill Station

South India Hill Station: येलागिरी तमिलनाडु के पूर्वी घाटों में स्थित सबसे कम ज्ञात हिल स्टेशनों में से एक है। ऊटी और कोडाईकनाल जैसे अधिक लोकप्रिय हिल स्टेशनों की तुलना में येलागिरी कम फेमस हिल स्टेश है। भीड़-भाड़ से दूर ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप ट्रिप के लिए एक आकर्षक हिल स्टेशन की तलाश में हैं जो ताजी हवा और शांत सुंदर दिनों का वादा करता है, तो आपको इस अनोखे रत्न को चुनना चाहिए।

पुंगनूर झील: इस हिल स्टेशन का एक प्रमुख आकर्षण पुंगनूर झील है। यह एक कृत्रिम झील है जो आपके लिए एक आदर्श स्थान है यदि आप अपने साथी या परिवार के साथ यहां आ रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ट्रिप हो सकती है। यह झील बोटिंग के लिए बहुत बढ़िया है। पार्क और झील में प्रवेश के लिए नाममात्र का शुल्क है।

स्वामीमलाई हिल ट्रेक: यह ट्रेक आपको आस-पास की घाटियों के व्यापक दृश्यों के दर्शन कराता है। यदि आप एक शौकीन ट्रेकर हैं, तो आप जावड़ी हिल्स और पालमथी हिल्स पर भी जा सकते हैं, जहां आप हरे-भरे जंगल से होकर ट्रेकिंग कर सकते हैं।

वेलावन मंदिर: एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित, भगवान मुरुगन को समर्पित यह मंदिर ना केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि इस क्षेत्र के कुछ बेहतरीन मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत करता है। इस मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई है, जब यहां आदि उत्सव मनाया जाता है, जिसमें दूर-दूर से तीर्थयात्री आते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article