यात्रा

Chandratal Lake: कैसे पहुंचें चंद्रताल झील, घूमने का सबसे अच्छा समय और कहां ठहरें

Chandratal Lake: हम बात कर रहे हैं हिमालय के रेंज में बसी एक शानदार झील की जो स्पीति की वादी की जान है। हिमाचल प्रदेश में 4300 मीटर की ऊंचाई पर बसी इस झील का नाम है चंद्रताल झील। आइए जानते हैं सबसे लोकप्रिय ट्रैवेल डेस्टिनेशन में गिनी जाने वाली चंद्रताल झील तक कैसे पहुंचें, चंद्रताल झील कब जाना चाहिए और कहां रुकें।

Image

chandratal lake

Must Visit Place In Spiti Valley: हिमाचल प्रदेश के स्पीति के वादी में बसी चंद्रताल झील जाने का आपका अनुभव अनोखा होगा। अगर आपको प्रकृति से लगाव है और साथ में एडवेंचर का भी शौक रखते हैं तो शायद ही इस शांत सुंदर झील से बेहतर कोई जगह आपको पूरे भारत में मिले। बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों से घिरी झील के आसपास अछूती प्रकृति आपको स्वर्ग का अनुभव देगी। 4300 मीटर की ऊंचाई पर बसी चंद्रताल झील जाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं इससे जुड़ी सारी जरूरी बातें।

चंद्रताल लेक कैसे जाएं: चंद्रताल झील जाने का रास्ता एडवेंचर से भरा हुआ है। दिल्ली से चंद्रताल झील तक सड़क मार्ग से जाने के दो रास्ते हैं। पहला रास्ता मनाली से होकर जाता है, दूसरा शिमला से होकर स्पीति घाटी तक जाता जहां ये लेक है। मनाली से चंद्रताल झील की दूरी 140 किलोमीटर है। मनाली का रूट यहां पहुंचने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। आप दिल्ली से अपना सफर शुरू करेंगे, यह रास्ता मंडी, कुल्लू, रोहतांग ला और ग्राम्फू से होकर अंत में आपको चंद्रताल झील तक पहुंचाता है।

शिमला से यहां जाना हो तो, आप शिमला शिमला से रिकांगपिओ तक बस ले सकते हैं। रिकांगपिओ पहुंचने के बाद, काजा पहुंचने के लिए सुबह 7:00 बजे एचआरटीसी बस से सफर शुरू करें। काजा से, मनाली के लिए बस लें और चंद्रताल झील डायवर्सन पॉइंट पर उतरें। यहां से आप पैदल चलकर तय कर सकते हैं।

चंद्रताल झील जाएं तो कहां ठहरें: ये लगभग निर्जन इलाका है, इसिलिए यहां रुकने की सबसे सही व्यवस्था कैंपिंग रहती है। चंद्रताल झील के आसपास कैंपसाइट हैं। यहां के साफ आसमान में आप तारों को देखने का एक अनूठा मिलेगा। आप होमस्टे के लिए यहां से नजदीक बटाल में कोई घर भी बुक कर सकते हैं।

चंद्रताल झील जाने का सबसे अच्छा समय: चंद्रताल झील जाने का सबसे अच्छा समय जून से सितंबर के बीच का है। चंद्रताल झील की यात्रा के लिए सर्दी का मौसम ठीक समय नहीं है क्योंकि इस समय पूरा इलाका बर्फ से ढका होता है। मई के महीने में बर्फ साफ होने लगती है। जून से सितंबर तक, सड़क भी खुली रहती है और मौसम भी साफ होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article