यात्रा

ऋषिकेश में 4 किफायती होमस्टे विकल्प, कम बजट में मिलेगा ज्यादा सुकून

Rishikesh Homestay: ऋषिकेश में हर किसी के लिए कुछ खास है ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटक भी यहां घूमने आना पसंद करते हैं। अगर आप ऋषिकेश आकर कम बजट में ठहरना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। चाहे आप अकेले हों, दोस्तों के साथ, या परिवार के साथ इन 4 जगहों का चुनाव आप कर सकते हैं।

Image

Rishikesh Homestay (photo credit instagram)

Rishikesh Affordable Homestay: ऋषिकेश ना केवल भारतीय पर्यटकों को बल्कि विदेशी टूरिस्टों को भी काफी ज्यादा भाता है। आध्यात्मिक, प्राकृतिक और साहसिक अनुभव के लिए पर्यटक ऋषिकेश की यात्रा करते हैं। अगर आप भी ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन, बजट में ठहरने को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये 4 किफायती होमस्टे विकल्प आपके लिए बेहतरीन हैं।

Zostel ऋषिकेश: अगर आप ऋषिकेश में रहने के लिए कम बजट में किसी शानदार जगह की तलाश में हैं तो फिर जॉस्टल से बेहतर विकल्प शायद ही आपके लिए हो। यहां शानदार डॉर्म बेड करीब ₹699 प्रति रात की कीमत पर आपको मिल जाएगा। जॉस्टल में रहकर आप सामाजिक माहौल के बीच रुफटॉप कैफे, माउंटेन व्यू, योग और बोनफायर का मजा ले सकते हैं।

योगवन होमस्टे: राम झूला के पास स्थित योगवन होमस्टे में आप ₹600–₹1000 प्रति रात की कीमत में स्टे कर सकते हैं। सोलो या स्पिरिचुअल ट्रैवलर्स के लिए ये एक बढ़िया विकल्प है। योग और ध्यान की सुविधा यहां मिलती है इसके अलावा शांत और साधु-संतों के आस-पास का माहौल आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

लिव फ्री हॉस्टल एंड होमस्टे: लक्ष्मण झूला रोड पर स्थित लिव फ्री हॉस्टल एंड होमस्टे में डॉरमेटरी और प्राइवेट रूम दोनों उपलब्ध हैं। ₹500–₹1200 प्रति रात की कीमत पर आपको यहां स्टे मिल जाएगा। बैकपैकर्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये आदर्श लोकेशन है। यहां आपको सस्ता, सुरक्षित और सोशल वातावरण मिलेगा।

माउंटेन व्यू होमस्टे: दृश्य प्रेमियों और शांति चाहने वालों के लिए माउंटेन व्यू होमस्टे शानदार विकल्प है। लक्ष्मण झूला के पास ये स्थित है जहां ₹700–₹1300 प्रति रात की कीमत में आपको स्टे के लिए रूम मिल जाएगा। आसपास कैफे और मार्केट की सुविधा यहां मौजूद है इसके अलावा गंगा और पहाड़ों का नजारा आप यहां से देख सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article