यात्रा

Monsoon Travel Tips: मानसून में लें नेचर का आनंद, इन 3 नेशनल पार्क्स की करें यात्रा

Monsoon Wildlife Destinations India: मानसून के मौसम में नेशनल पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जीव-जंतुओं के सक्रिय रूप से दिखने के कारण और भी ज्यादा आकर्षित लगने लगती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे उन 3 नेशनल पार्क के बारे में जो मानसून के मौसम में भी खुले रहते हैं।

Image

Monsoon travel tips

Wildlife Tours During Monsoon: नेशनल पार्क्स घूमना पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है लेकिन मानसून के मौसम में ज्यादातर नेशनल पार्क्स बंद रहते हैं। ऐसे में अगर मानसून के मौसम को आप स्पेशल बनाना चाहते हैं और वन्यजीवों को करीब से बारिश में देखने का मजा चाहते हैं तो इन 3 नेशनल पार्क का रुख कर सकते हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क: असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क आपकी बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। मानसून में काजीरंगा का मौसम बेहद खूबसूरत रहता है। मानसून के मौसम में यहां आप एक सींग वाले गैंडे और बाघों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां की हरियाली और नदियों का नजारा भी बेहद लुभावना होता है।

पन्ना नेशनल पार्क: मध्य प्रदेश में स्थित पन्ना नेशनल पार्क भी घूमने का आप प्लान कर सकते हैं। मानसून के मौसम में पन्ना का जंगल खुला रहता है। पन्ना नेशनल पार्क पक्षी दर्शन के लिए पर्यटकों को काफी लुभाता है। जलप्रपातों और नदियों के कारण बारिश के मौसम में ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत दिखती है।

रणथंभौर नेशनल पार्क: राजस्थान में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क आपको मानसून में जरूर घूमने जाना चाहिए। मानसून के मौसम में यहां का वातावरण ठंडा और ताजा रहता है। बाघों और अन्य वन्यजीवों के यहां आप दीदार कर सकते हैं। भारी बारिश से बचकर सफारी करने का आपको ध्यान रखना चाहिए।

    मानसून में यात्रा करना सुरक्षित है या नहीं?

हां, मानसून में ट्रेवल किया जा सकता है. यदि सही तैयारी की जाए तो मानसून में यात्रा सुरक्षित हो सकती है। वॉटरप्रूफ सामान, मौसम विभाग का अलर्ट और सही डेस्टिनेशन का चुनाव करना जरूरी हो जाता है।

  • मानसून ट्रेवल के लिए बैग में क्या-क्या जरूरी सामान रखें?
  • मानसून में ट्रेवल के दौरान रेनकोट, वॉटरप्रूफ बैग, फर्स्ट एड किट, ट्रेकिंग शूज़, ड्राई स्नैक्स, और मोबाइल पॉवर बैंक आदि जरूरत की चीजें साथ रखें।

  • Q3: मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है भारत में?
  • मुन्नार, महाबलेश्वर, उदयपुर, नैनीताल और वेल्ली ऑफ फ्लावर्स जैसी जगहें मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत लगती हैं।

  • मानसून में यात्रा के दौरान किन स्वास्थ्य सावधानियों का पालन करें?
  • मानसून में ट्रेवल के दौरान हो सकते तो साथ में उबला पानी पिएं/ या ले जाए, हाथ साफ रखें, कीटनाशक लोशन लगाएं और भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें ताकि फ्लू या इंफेक्शन से बचा जा सके।

  • बारिश के समय अगर ट्रेवल करना हो तो किन ऐप्स का इस्तेमाल करें?
  • IMD Weather App, Google Maps, Accu weather, और Indian Rail Info जैसी ऐप्स से रियल टाइम अपडेट मिलते हैं।

    FAQs

    मानसून में यात्रा करना सुरक्षित है या नहीं?

    हां, मानसून में ट्रेवल किया जा सकता है. यदि सही तैयारी की जाए तो मानसून में यात्रा सुरक्षित हो सकती है। वॉटरप्रूफ सामान, मौसम विभाग का अलर्ट और सही डेस्टिनेशन का चुनाव करना जरूरी हो जाता है।

    मानसून ट्रेवल के लिए बैग में क्या-क्या जरूरी सामान रखें?

    Q3: मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है भारत में?

    मानसून में यात्रा के दौरान किन स्वास्थ्य सावधानियों का पालन करें?

    बारिश के समय अगर ट्रेवल करना हो तो किन ऐप्स का इस्तेमाल करें?

    prabhat sharma
    प्रभात शर्माauthor

    प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article