Monsoon Getaways Near Delhi: मानसून के सीजन में घूमने-फिरना अलग और अनूठा एहसास देता है। मानसून के इस खूबसूरत मौसम में कहां घूमने जाएं ये सवाल अगर आपके मन में घूम रहा है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हमने बताया है कि मानसून के मौसम में दिल्ली-NCR के पास घूमने के लिए 4 खूबसूरत हिल स्टेशन जो आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। हरियाली, ठंडक और प्राकृतिक सौंदर्यता इन जगहों की पहचान है।
मसूरी: उत्तराखंड में स्थित मसूरी इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल है। दिल्ली-एनसीआर से लगभग 280 किमी की दूरी पर बसे मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है। मानसून में ये हिल स्टेशन बेहद हरी-भरी और शांत नजर आती है। केम्पटी फॉल्स और गन हिल की यात्रा आप यहां कर सकते हैं।
लैंसडाउन: उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन दिल्ली-एनसीआर से लगभग 250 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। शांत और कम भीड़-भाड़ वाली जगह की अगर आप तलाश कर रहे हैं तो लैंसडाउन से शायद ही कोई बेहतर जगह हो। मानसून के दौरान जंगल और घाटियां देखते ही बनती है।
भीमताल: दिल्ली-एनसीआर से लगभग 310 किमी की दूरी पर बसा भीमताल भी आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। कम भीड़ और अधिक शांति भीमताल की पहचान है। नैनीताल के बेहस पास स्थित होने के चलते आपको यहां पहुंचने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी। मानसून में यहां की झीलें और पहाड़ की खूबसूरती देखते ही बनती है।
कसौली: हिमाचल प्रदेश में स्थित कसौली हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। दिल्ली एनसीआर से लगभग 290 किमी की दूरी पर बसा कसौली ब्रिटिश काल का शांत हिल स्टेश है। मानसून में हरियाली और ठंडी हवाओं का आनंद लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं।
