यात्रा

मम्मियों के लिए भारत के ये ट्रैवल स्पॉट्स हैं परफेक्ट, सुकून की पूरी गारंटी

Momcation Destinations: अगर आप मां के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। आज हम आपको कुछ यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सभी जगहें मां को थोड़ी राहत, सुकून और खुद के लिए समय देने का बेहतरीन मौका दे सकती हैं। इन जगहों के बारे में जानकर फटाफट से आप भी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

Image

मम्मियों के लिए भारत के ट्रैवल स्पॉट्स

Women Wellness Retreats: घर हो या बाहर का काम मां सबसे पहले दूसरों के बारे में सोचती हैं और अपने लिए समय ही नहीं निकाल पातीं। ऐसे में यात्रा के द्वारा आप अपनी मां को थोड़ा आराम और सुकून दे सकते हैं। अगर आप अपनी मां को कहीं घूमाने ले जाने की सोच रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां वो सुकून भरी छुट्टियों का मजा ले सकती हैं।

बिनसर, उत्तराखंड का मैरी बुडेन एस्टेट ऐसी ही एक जगह है। हिमालय के खूबसूरत नजारे, ठंडी हवा और शांत माहौल यहां की खासियत है। यहां के कॉटेज में रुककर मां पूरी तरह रिलैक्स कर सकती हैं। साथ ही पास में मौजूद बिनसर वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी घूमना भी एक अच्छा अनुभव रहेगा। इसके अलावा अगर आपकी मां को प्रकृति और जंगल पसंद हैं, तो कॉर्बेट का आहाना रिसॉर्ट भी बढ़िया ऑप्शन है। यहां लक्जरी विला, स्पा और जंगल का खूबसूरत माहौल उन्हें पूरी तरह तरोताजा कर देगा।

वहीं अनंदा इन द हिमालयाज उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हेल्थ और वेलनेस पर ध्यान देना चाहते हैं। यहां योग, मेडिटेशन, स्पा और ऑर्गेनिक खाना मिलता है, जिससे मन और शरीर दोनों को आराम मिलता है। गुजरात के गिर नेशनल पार्क के पास अरामनेस गीर भी एक शानदार जगह है। यहां के लग्जरी कॉटेज और जंगल के खूबसूरत नजारे मां की छुट्टियों को खास बना सकते हैं।

अगर समुद्र और बीच का मजा लेना हो तो अंडमान का तिलार सिरो भी बेहतरीन जगह है। हरियाली से घिरे कॉटेज, साफ समुद्र तट और स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटी यहां की खासियत हैं। राजस्थान में जोधपुर का मिहिरगढ़ भी मां को रॉयल फील देने के लिए बढ़िया जगह है। यहां के भव्य कमरे, निजी जकूजी और शानदार सर्विस उन्हें किसी रानी जैसा अनुभव दे सकती है।

इसके अलावा जवाई, राजस्थान का ब्रिज पोल जवाई भी खास है, जहां जंगल सफारी के दौरान तेंदुए देखने का मौका मिलता है। प्रकृति के बीच बने आरामदायक टेंट यहाँ ठहरने का अलग ही अनुभव देते हैं। अगर आप मां को स्पा और वेलनेस का तोहफा देना चाहते हैं तो हिमालय का द वेस्टिन रिसॉर्ट एंड स्पा भी अच्छा विकल्प है, जहां आयुर्वेदिक और इंटरनेशनल स्पा ट्रीटमेंट मिलते हैं। वहीं वैद्यरत्नम वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय में आयुर्वेदिक थेरेपी और प्राकृतिक इलाज के जरिए मां को शारीरिक और मानसिक शांति मिल सकती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article