Maldives Tourism: एयर इंडिया ने मुंबई और दिल्ली से मालदीव के लिए दैनिक सीधी उड़ानें शुरू कर दी हैं। ऐसे में भारतीय यात्रियों को अब किसी भी दिन इस खूबसूरत लोकेशन तक पहुंचने का एक सुविधाजनक तरीका मिल गया है। मालदीव अपने सुंदर समुद्र तटों, साफ पानी और शानदार रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। इन सीधी उड़ानों के जुड़ने से मालदीव की यात्रा करना पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
दिल्ली और मुंबई से माले के लिए नई उड़ानें कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यात्री आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकें। दिल्ली से आने वालों के लिए फ्लाइट सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करती है और दोपहर 1:50 बजे बजे माले पहुंचती है। वापसी की फ्लाइट माले से दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करती है और शाम 7:25 बजे दिल्ली में उतरती है।
अगर आप मुंबई से यात्रा कर रहे हैं तो फ्लाइट सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करती है और 11:50 बजे लोकेशन पर पहुंचती है। माले से मुंबई की वापसी उड़ान दोपहर 12:50 बजे रवाना होती है और शाम 4:05 बजे आपको गंत्व्य तक पहुंचाती है।
बता दें कि मालदीव अपने जीवंत समुद्री जीवन, क्रिस्टल-साफ पानी, सफेद रेत वाले समुद्र तटों और शानदार रिसॉर्ट्स के कारण लंबे समय से भारतीय पर्यटकों की बकैट लिस्ट में रहा है। नई सीधी फ्लाइट जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाता है यात्रियों के लिए बेहद लाभप्रद साबित होगी।
