Lonavala Travel Guide in Hindi: महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन लोनावला पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। देश-विदेश से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इस खूबसूरत हिल स्टेशन घूमने के लिए आते हैं। हरे-भरे पहाड़ों, झरनों, बादलों से ढकी वादियों के लिए फेमस लोनावला की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर सकती है। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प लोनावला का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।
घूमने की जगहें (Tourist Attractions)
भूशी डैम, टाइगर पॉइंट और लॉयन्स पॉइंट, कार्ला और भाजा गुफाएं, राजमाची किला, लोणावला झील और वाल्वन डैम, सनसेट पॉइंट और ड्यूक्स नोज यहां घूमने की प्रमुख जगहें हैं जहां आप यात्रा के लिए जा सकते हैं।
खाने-पीने के विकल्प (Food Guide)
लोणावला की चिकी विश्वप्रसिद्ध है (गुड़ और मूंगफली से बनी मिठाई)। इसके अलावा यात्रा के दौरान आप मकई भुट्टा, चाय-पकोड़े, और स्थानीय महाराष्ट्रीयन थाली ट्राय कर सकते हैं।
रहने की जगह (Accommodation)
लोनावला में आपको बजट होटल, मिड-रेंज होटल: ₹2000 - ₹5000 तक की कीमत में मिल जाएगा। जंगल में रहने का अनुभव भी आप यहां ले सकते हैं। मानसून और वीकेंड्स पर आप होटल पहले से बुक करें।
कैसे पहुंचे लोनावला (How to Reach Lonavala)
सड़क मार्ग से अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि मुंबई और पुणे से सीधा एक्सप्रेसवे जुड़ा हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए नियमित बसें भी उपलब्ध हैं। सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पुणे (65 किमी) और मुंबई (90 किमी) हैं।
