यात्रा

हरियाली, झरने और ठंडी फिजाएं, मुंबई से पास के 3 बेहतरीन मानसून गेटअवे

Monsoon Getaways: मुंबई के पास 3 बेहतरीन मानसून गेटअवे जहां आप परिवार के साथ या फिर अकेले ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इन जगहों की सुंदरता और खूबसूरती अछूती है जो आपको मानसून के मौसम में खुदके करीब आने का मौका प्रदान करेगी।

Image

Monsoon Getaways Near Mumbai

Monsoon Getaways Near Mumbai: अगर आप मुंबई में हैं और बारिश के मौसम की सैर के लिए किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसी 3 जगहों के बारे में डिटेल में जानकारी जो मुंबई के पास हैं और मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट लोकेशन हैं। हरियाली, झरनों और ठंडी फिजाओं का आनंद आप यहां ले सकते हैं।

लोनावला और खंडाला: हरियाली से भरी घाटियां, झरने और बादलों से ढके पहाड़ इस जगह की पहचान है। भुशी डैम, टाइगर पॉइंट, राजमाची फोर्ट, कार्ला व भाजा गुफाएं यहां का प्रमुख आकर्षण है। रोड ट्रिप के लिए भी अगर आप डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर लोनावला और खंडाला का रुख कर सकते हैं। मुंबई से इसकी दूरी लगभग 85-90 किमी है जहां पहुंचने में 2 से 2.5 घंटे का समय लग सकता है।

माथेरान: मानसून के मौसम में माथेरान घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है क्योंकि इस वक्त यहां की लाल मिट्टी और हरियाली बेहद आकर्षक हो जाती है। विस्टा पॉइंट्स (100+), टोय ट्रेन, लुईसा पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट यहां का प्रमुख आकर्षण है। मुंबई से इसकी दूरी लगभग 80 किलोमीटर है यात्रा में तकरीबन 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।

इगतपुरी: पश्चिमी घाटों में स्थित शांत और खूबसूरत स्थान इगतपुरी की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। भीषण झरने, कासारा घाट, धम्मगिरी विपश्यना केंद्र यहां के प्रमुख आकर्षण है। मुंबई से इसकी दूरी लगभग 120 किमी है। ट्रेकिंग व योग प्रेमियों के लिए ये शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article