यात्रा

Summer Parks: दिल्ली के 5 बेस्ट समर पार्क्स, गर्मियों में घूमने के लिए हैं परफेक्ट

Delhi Parks To Visit In Summer: गर्मियों का सीजन अपने पीक पर है ऐसे में अगर आप दिल्ली के आसपास हरे-भरे पार्क की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। गर्मी से राहत पाने के साथ ही ताजगी और शांति की तलाश में हैं इन 3 पार्कों में से किसी एक को जरूर एक्सप्लोर करें।

Image

Summer Parks

Best Summer Parks In Delhi: दिल्ली की भीड़भाड़ और गर्मी से अगर आप कुछ समय के लिए राहत चाहते हैं तो ऐसा संभव है। दिल्ली में कुछ ऐसे शानदार पार्क हैं जो ना सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि गर्मियों में सुकून भी प्रदान करने का काम करते हैं। ये हरे-भरे पार्क ठंडी छांव और सुकून देने के साथ ही हर मूड और उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट हैं। यहां हम बता रहे हैं दिल्ली के 3 ऐसे बेहतरीन पार्कों के बारे में जो गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं।

लोधी गार्डन: इस लिस्ट में साउथ दिल्ली में स्थित लोधी गार्डन नंबर 1 पर काबिज है। ऐतिहासिक स्मारकों और हरियाली का संगम आपको यहां देखने को मिलेगा। गौर करने वाली बात ये है कि यहां प्रवेश शुल्क- निशुल्क है। यहां वॉक करना या योग करना बेहद सुकूनदायक होता है। गर्मियों में ठंडक का एहसास पाने के लिए आप अपनी बकेटिलस्ट में इसे शामिल कर सकते हैं।

नेहरू पार्क: चाणक्यपुरी, दिल्ली में स्थित नेहरू पार्क संगीत कार्यक्रम और विशाल हरियाली के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है। यहां भी प्रवेश शुल्क: निशुल्क है। खुले वातावरण, हरियाली और शांत वातावरण के लिए परिवार या फिर दोस्तों के साथ इस पार्क को एक्सप्लोर करने का मूड बनाया जा सकता है।

डियर पार्क: हौज खास, साउथ दिल्ली में स्थित डियर पार्क हिरण, झील, पुराने स्मारक के लिए फेमस है। यहां झील के किनारे बैठ कर आप गर्मियों में ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। चिलआउट के दौरान यहां आपको हिरण, बतखें और पक्षियों का झुंड देखने को मिल जाएगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article