यात्रा

नोएडा के पास 3 बेहतरीन वीकेंड रिट्रीट, राहत के लिए जा सकते हैं यहां

Weekend Retreats Near Noida: नोएडा के आसपास घूमने के लिए किसी यूनीक जगह की तलाश में हैं तो अब आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर खुदको तरोताजा और प्रेरित करने के लिए आप इन 3 जगहों की यात्रा कर सकते हैं। ये सभी आरामदायक यात्रा आपके लिए मनोरम साबित हो सकती है। आइए इन जगहों पर एक नजर डालते हैं।

Image

weekend retreats near Noida

Weekend Retreats Near Noida: अगर आप नोएडा या इसके आसपास रहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। शहर की भागम-भाग से दूर नोएडा से कुछ समय के लिए छुट्टी की जरूरत है? 300 किलोमीटर के अंदर ये 3 वीकेंड गेटअवे है जहां जाकर आपको प्रकृति, संस्कृति और आराम का सही संतुलन मिल सकता है। एक छोटे लेकिन शानदार ब्रेक के लिए ये लोकेशन एकदम परफेक्ट हैं।

लैंसडाउन, उत्तराखंड (250 किमी): गढ़वाल की पहाड़ियों के बीच बसा एक शांत हिल स्टेशन लैंसडाउन आपकी बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। शांतिपूर्ण वीकेंड के लिए ये एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। देवदार के जंगल और औपनिवेशिक वास्तुकला से घिरी ये जगह जन्नत से कम नहीं है। सुंदर दृश्य, सुहावना मौसम और भीड़-भाड़ से मुक्त इस जगह पर पर्यटक भुल्ला झील में बोटिंग, टिप-एन-टॉप के मनोरम दृश्य और सेंट जॉन चर्च की यात्रा कर सकते हैं।

नीमराणा, राजस्थान (125 किमी): नीमराना अपने 15वीं सदी के किले के लिए फेमस है। नोएडा से सिर्फ दो घंटे की दूरी पर नीमराणा फोर्ट मौजूद है। किले की सैर, जिप-लाइनिंग या पहाड़ी के किनारे बने पूल में धूप सेंकते हुए यहां आप सुकून के 2 पल बिता सकते हैं। यह शहर अपने आप में शांत और इतिहास समेटे हुए है।

मथुरा-वृंदावन, उत्तर प्रदेश (170 किमी): मथुरा और वृंदावन की यात्रा आध्यात्मिकता के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण यात्रा है। भगवान कृष्ण का जन्म जिस भूमि पर हुआ वहां जाना अपने आप में रोमांच पैदा करता है। यह क्षेत्र लुभावने मंदिरों और धार्मिक अनुष्ठानों से भरा हुआ है। यात्रा के दौरान बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर जरूर जाएं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article