यात्रा

कम खर्च ज्यादा मजा, कैसे करें लद्दाख की सस्ती और आसान यात्रा, जानें टिप्स और ट्रिक्स

Ladakh Travel Tips: रोमांच की चाह में पर्यटक लद्दाख की यात्रा करते हैं। अगर आप भी दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर लद्दाख जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि बजट में भी लद्दाख की यात्रा मजेदार और आसान हो सकती है। एक यादगार और किफायती ट्रिप के लिए यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

Ladakh Travel Tips (photo: canva)

Ladakh Budget Travel: दोस्तों के साथ हो या फिर अकेले पर्यटक लद्दाख की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। ऊंचे पहाड़, शांत झीलें और अनदेखी वादियां लद्दाख की पहचान है जहां कम बजट में दिल खोलकर एन्जॉय किया जा सकता है। पैसों की चिंता किए बिना इस बार आप ट्रिप का प्लान कर सकते हैं क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे लद्दाख जाने के सबसे सस्ते और आसान तरीके जिसे जानकर आप खुदको यहां जाने से नहीं रोक पाएंगे।

सड़क मार्ग का चुनाव: सस्ती यात्रा के लिए सड़क मार्ग का चुनाव करना सबसे किफायती विकल्प है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो मनाली से लेह तक की रोड ट्रिप कर सकते हैं। इसके अलावा बजट में यात्रा करने के लिए आप बस, टैक्सी शेयर या मोटरसाइकिल रेंट का माध्यम भी चुन सकते हैं।

सस्ते हवाई सफर के टिप्स: अगर आप फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे हैं तो जान लें कि सस्ती फ्लाइट बुक करने के लिए ऑफ-सीजन बुकिंग करें। ऑफसीजन या मिडविकेंड आपको दिल्ली या मुंबई से लेह तक सस्ती फ्लाइट मिल सकती है। वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार) पर फ्लाइट टिकट बुक करने से बचें इसकी जगह मंगलवार और बुधवार को यात्रा का प्लान करें। इस टाइम फ्लाइट बुक करना सस्ता होता है।

सस्ते ठहरने के विकल्प: बजट में यात्रा करने के लिए आप कहां स्टे कर रहे हैं इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है। लद्दाख में होस्टल, गेस्ट हाउस और छोटे होटल आमतौर पर बजट फ्रेंडली होते हैं लेकिन, इसके अलावा असली लद्दाखी अनुभव के लिए होमस्टे और स्थानीय परिवारों के पास ठहरने का विकल्प चुन सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article