यात्रा

भीड़ से दूर शांति के करीब, भारत का छिपा हुआ रत्न, जहां समंदर की लहरें दिल को देती हैं सुकून

Radhanagar Beach: शानदार समुद्र तट का मजा लेने के लिए इस बार आप अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा करें जहां पर मौजूद राधानगर बीच की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। समुद्र प्रेमियों के लिए भारत का छिपा हुआ रत्न राधानगर बीच आपकी बकेट लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए।

Image

Radhanagar Beach

Tourist Hotspot: गोवा शानादर बीच डेस्टिनेशन है और समुद्र तट पर चिलआउट करने के लिए ज्यादातर पर्यटक भारत में गोवा का ही रुख करते हैं। गोवा की भीड़ से अगर आप बोर हो गए हों तो इस बार समुद्र तट पर एन्जॉय करने के लिए अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा अपनी बकेट लिस्ट में शामिल करें। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक द्वीप (स्वराज द्वीप) पर स्थित राधानगर बीच कम भीड़भाड़ वाला एक खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन है। एशिया के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक राधानगर बीच सफेद रेत और नीले पानी के लिए पर्यटकों को लुभाता रहा है।

स्विमिंग, स्नॉर्कलिंग, और सर्फिंग जैसी एक्टिविटी यहां पर आप कर सकते हैं। विश्राम के साथ-साथ शांति के लिए भी अगर आप किसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये जगह आपकी इस खोज को पूरा कर सकता है। राधानगर बीच ना सिर्फ भारत का बल्कि एशिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक है। साल 2004 में इसे एशिया के सबसे अच्छे और खूबसूरत समुद्र तट के रुप में पहचान मिली थी।

धूप सेंकना, तैरना, और समुद्र तट पर टहलना कुछ अन्य गतिविधियां हैं जो आप यहां पर कर सकते हैं। सूर्यास्त का मनमोहक नजारा देखने के लिए भी पर्यटक यहां आते हैं। कुल मिलाकर राधानगर बीच की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

यहां पहुंचने के लिए मार्ग की बात करें तो अंडमान और निकोबार का मुख्य एयरपोर्ट पोर्ट ब्लेयर का वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इसका निकटतम एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से समुद्री मार्ग (फेरी) का उपयोग करके आप स्वराज द्वीप पहुंच सकते हैं। तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी आपको समुद्री मार्ग के माध्यम से तय करनी होती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article