यात्रा

घूमना बना प्रोफेशन, कैसे उभरा ट्रैवल ब्लॉगिंग कल्चर, जानें कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा

Travel Blogging Culture: ट्रैवल ब्लॉगिंग सिर्फ घूमने का एक तरीका नहीं है, बल्कि अपनी यात्रा को दुनिया से जोड़ने का शानदार जरिया है। कमाई के लिए भी घुमक्कड़ लोग ट्रैवल ब्लॉगिंग का सहारा ले रहे हैं। ट्रैवल ब्लॉगिंग कल्चर कैसे उभरा और शुरुआत के लिए कंटेंट आइडिया क्या हो सकता है इस आर्टिकल के माध्यम से यहां डिटेल में हर चीज कवर की गई है।

Image

Travel Blogging (image credit-canva)

Travel Blogging India: मौजूदा समय में यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने तक ही सीमित नहीं है। ट्रैवल ब्लॉगिंग का कल्चर तेजी से बढ़ रहा है जो ना सिर्फ एक ट्रेंड बन गया है बल्कि लोगों को अपनी यात्राओं के जरिए जानकारी देना, प्रेरणा देना और करियर बनाना भी सिखाता है। ट्रैवल ब्लॉगिंग अपनी यात्रा को दुनिया से जोड़ने का शानदार जरिया है जो ट्रैवलिंग को शब्दों, तस्वीरों या वीडियो के जरिए दुनिया तक पहुंचाती है। ट्रैवल ब्लॉगिंग कैसे शुरू करें, ट्रैवल ब्लॉगिंग के लिए जरूरी स्किल्स और जरूरी टूल्स, शुरुआत के लिए कंटेंट आइडिया यहां हर चीज के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है जो आपके बेहद काम आ सकती है।

कैसे उभरा ट्रैवल ब्लॉगिंग कल्चर

ट्रैवल ब्लॉगिंग कल्चर के डेवलप में सोशल मीडिया टूल जैसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब ने विकास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युवाओं में घूमने का क्रेज बढ़ा है और लोग सिर्फ घूमना नहीं बल्कि कुछ सीखना भी चाहते हैं। सीखने की चाहत, इंटरनेट पर यात्राओं की बढ़ती जानकारी की मांग और वर्क-फ्रॉम-एनीवेयर के विकल्प के कारण भी इस कल्चर का विकास हुआ है। मोबाइल और डाटा पैक के सस्ता होने के चलते भी लोगों ने ब्लॉगिंग का ऑपशन चुना है जिससे ना केवल वो कंटेट क्रिएट करते हैं बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरलतापूर्वक उनकी पहुंच भी बढ़ी है।

Travel Blogging (image credit-canva)

Travel Blogging (image credit-canva)

ट्रैवल ब्लॉगिंग कल्चर की मुख्य विशेषताएं

डिजिटल फ्रीडम मतलब कहीं से भी काम और कंटेंट बनाना इसका मुख्य पहलू और विशेषता है। आप कहीं से भी काम कर सकते हैं जो बात लोगों को काफी ज्यादा लुभाती भी है। ब्रांड्स से जुड़ाव और प्रोफेशनल अप्रोच के जरिए आप इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जिम्मेदार यात्रा और हिडेन प्लेसेस के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

क्यों खास है ट्रैवल ब्लॉगिंग

ट्रैवल ब्लॉगिंग के जरिए घूमने का शौक तो पूरा होता ही है साथ ही दूसरे लोगों को यात्रा के लिए प्रेरित किया जा सकता है। ब्रांड्स और टूरिज्म बोर्ड के साथ कोलैब करने का मौका मिलता है। ब्लॉगिंग या यूट्यूब के जरिए कमाई होती है और सोशल मीडिया पर पहचान मिलती है।

Travel Blogging (image credit-canva)

Travel Blogging (image credit-canva)

ट्रैवल ब्लॉगिंग के लिए स्किल्स

  • फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी
  • स्टोरीटेलिंग और कम्युनिकेशन

  • SEO की समझ
  • डिजिटल मार्केटिंग
  • कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग
  • रिसर्च और प्लानिंग स्किल
  • Travel Blogging (image credit-canva)

    Travel Blogging (image credit-canva)

    ट्रैवल ब्लॉगिंग के लिए कंटेंट आइडिया

    शुरुआत के लिए कुछ कंटेंट आइडिया हैं जिसपर आप काम कर सकते हैं जैसे- पहली बार गोवा जाने वालों के लिए ट्रैवल गाइड, ऋषिकेश की सोलो ट्रिप, भारत के ऑफबीट हिल स्टेशंस, बेस्ट ट्रैवल ऐप्स जो हर यात्री को पता होने चाहिए।

    Travel Blogging (image credit-canva)

    Travel Blogging (image credit-canva)

    कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा

    एक नाम (Brand Name) चुनने के साथ ही ब्लॉग या चैनल शुरू करें। यूनिक ट्रैवल स्टाइल और प्लैटफॉर्म का चुनाव करें (ब्लॉग, यूट्यूब, इंस्टा)। अपना फोकस चुनें- बजट ट्रैवल, सोलो ट्रैवल, फैमिली ट्रैवल, नेचर या फूड ट्रैवल। लगातार और क्वालिटी कंटेंट बनाना बेहद जरूरी है। दूसरे ट्रैवल ब्लॉगर से कनेक्ट करें।

    prabhat sharma
    प्रभात शर्माauthor

    प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article