यात्रा

बर्फबारी का मजा लेने के लिए बेस्ट टाइम है फरवरी, यहां कर आओ सफेद चादर ओढ़े स्वर्ग के दर्शन

Best Time To Enjoy Snowfall: सर्दियों के मौसम में अगर आप बर्फबारी का लुत्फ उठाने के इच्छुक हों तो फरवरी का महीना इसके लिए बेस्ट टाइम होता है। फरवरी के महीने में आप इन 3 जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हो जहां आपको बर्फबारी देखने को मिल जाएगी।

Image

Snowfall

सर्दियों का मौसम बर्फबारी का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों को हमेशा से ही लुभाता है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक तमाम हिल स्टेशन की यात्रा करते हैं लेकिन, कम जानकारी होने के चलते ज्यादातर वो गलत टाइम का चुनाव करते हैं। ऐसे में बर्फबारी ना देख पाने का मलाल हमेशा उन्हें रहता है। इस बार आपको ये मलाल ना रहे जाए उसके लिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां फरवरी के महीने में आप घूमने जा सकते हैं। यहां आप बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं।

गुलमर्ग: बर्फबारी का अनुभव करने के लिए गुलमर्ग से बेस्ट जगह कोई नहीं हो सकती है। फरवरी के महीने में कश्मीर का गुलमर्ग बेहद ठंडा और बर्फ से ढका हुआ होता है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के साथ ही आप यहां स्कीइंग और अन्य शीतकालीन खेलों का मजा ले सकते हैं।

लेह-लद्दाख: सर्दियों के मौसम में खासकर फरवरी के महीने में लेह बर्फबारी का अद्भुत अनुभव प्रदान कराता है। बर्फ से ढकी घाटियां और ठंडी हवाएं यहां आपका दिन बना देंगी। फरवरी के महीने में यहां आप स्नोफॉल का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां का माहौल पूरी तरह से बर्फीला होता है।

खज्जियार: हिमाचल प्रदेश में स्थित खज्जियार को भारत का स्विट्ज़रलैंड भी कहते हैं। फरवरी में बर्फबारी के लिए खज्जियार एक आदर्श स्थल है। यहां आपको बर्फबारी के साथ हरियाली का अद्भुत कॉबिंनेशन देखने को मिल जाएगा जो पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article