Kareena Kapoor Vacation Photos (करीना कपूर वेकेशन फोटो): परिवार संग बेहतरीन छुट्टियां प्लान करने में करीना कपूर सबसे आगे रहती है। हर साल करीना और पति सैफ दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ देश-विदेश की बेहतरीन ट्रेवल डेस्टिनेशन्स पर क्वालिटी टाइम बिताया करते हैं। इस साल करीना परिवार संग लंदन के नजारों का आनंद लेती नजर आईं थीं, करीना ने सोशल मीडिया पर बीच की कई सारी फोटोज शेयर की, जिसमें वे जबरदस्त ट्रिप एन्जॉय करती दिख रही हैं। बेशक ही करीना को देख आपका भी मन लंदन घूमने को कर ही जाएगा, ऐसे मे यहां देखें करीना कपूर वेकेशन पिक्स, लंदन में घूमने की जगहें।

Kareena Kapoor Bikini Beach Photos
करीना कपूर की ये बीच वाइब्स वाली फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। नीली बिकिनी ड्रेस में करीना लंदन की धूप में गजब ग्लो कर रही हैं। वहीं बादलों की छांव में सुकून के पल गुजारती हुई करीना की तस्वीर देख आपको भी जरूर ही अपनी बिजी जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर, घूमने जाने का और रिलेक्स करने का मन कर ही रहा होगा। ऐसे में आप भी करीना की तरह शानदार लंदन का इंटरनेशनल ट्रिप 80,000 से लेकर 1.5 लाख के बीच में प्लान कर सकते हैं। या फिर आपको बीच वाली वाइब्स इंडिया में ही लेना है, तो आप इस वाले मौसम में गोवा, लोनावला, अलीबाग, तो साउथ इंडिया की सैर कर सकते हैं।

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan
सैफ और करीना की ये वेकेशन वाली कूल फोटोज वाकई कपल गोल सेट कर रही हैं। नीली बिकिनी के साथ वाली करीना की ओवरसाइज शर्ट और सैफ का आराम वाला पोज वाकई गजब है। करीना और सैफ हर साल बेटों के साथ कोई ट्रिप प्लान करते हैं, जिससे प्रेरणा लेकर आपको भी जरूर ही हर साल फैमिली के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए कोई न कोई ट्रिप पर जाना ही चाहिए।
