यात्रा

ट्रैवल के हैं शौकीन तो जरूर ट्राय करें ये 4 ट्रेन राइड्स, प्रकृति के साथ जुड़ने का मिलेगा मौका

Heritage Train Ride: भारत की 4 सबसे बेहतरीन हेरिटेज ट्रेन राइड्स जो बेहद मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती हैं। भारत की रेल यात्रा का इतिहास बेहद समृद्ध और रोमांचक रहा है। ऐसे में आप इन हेरिटेज ट्रेन राइड्स का चुनाव कर सकते हैं जो आपको देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा अनुभव कराती हैं। अगर आप ट्रेवल के शौकीन हैं तो इन ट्रेन राइड्स को बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Image

Heritage Train Ride

Heritage Train Ride India: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक हमेशा से ही रोमांचक सफर की तलाश में रहते हैं। इस बार आपकी यात्रा बेहद सुगम और मनोरम होने वाली है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे हेरिटेज ट्रेन राइड्स के बारे में जो ना केवल आपको सफर कराती हैं, बल्कि आपको इतिहास, संस्कृति और प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका प्रदान करती हैं। अगली यात्रा में इनमें से कोई भी हेरिटेज ट्रेन जरूर ट्राय करें।

मैहर-महेश्वर हेरिटेज ट्रेन (मध्य प्रदेश): ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से मैहर-महेश्वर हेरिटेज ट्रेन बेहद खास है। पुराने जमाने की लकड़ी की बनी डिब्बे आपकी यात्रा को और भी ज्यादा मनोरम बनाते हैं। इसके माध्यम से आप नर्मदा नदी के किनारे खूबसूरत नजारों के आप दीदार कर सकेंगे।

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे (हिमाचल प्रदेश): यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे को शामिल किया गया है। सुरम्य पहाड़ी रास्ते और 100 से ज्यादा सुरंगें आपकी यात्रा के दौरान मंत्रमुग्ध करने वाले नजारे प्रस्तुत करती हैं। अनोखी स्टीम इंजन ट्रेन का अनुभव आपको जरूर लेना चाहिए।

जयपुर-वेलवाड़ा-श्रीगंगानगर रेल रूट (राजस्थान): रेगिस्तान के बीच शानदार दृश्यों का मजा आप इसके माध्यम से ले सकते हैं। पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला और डिजाइन वाली ये ट्रेन है। राजस्थान की मरुस्थलीय संस्कृति का अनुभव करने के लिए आपको इसका चुनाव अवश्य करना चाहिए।

चंबल घाटी हेरिटेज ट्रेन (मध्य प्रदेश): इतिहास और प्रकृति का बेहतरीन संगम इसके माध्यम से आपको देखने को मिलेगा। गहरे घाटियों, जंगलों और खूबसूरत नदियों के दृश्य आप इसके माध्यम से देख सकते हैं। चंबल की काली घाटी के आसपास यात्रा बेहद खास है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article