Underrated Places In Bihar: बिहार में स्थित बोधगया, नालंदा, या पटना जैसे प्रसिद्ध स्थानों के बारे में तो ज्यादातर पर्यटक जानते हैं लेकिन, बिहार में कई ऐसी जगहें हैं जो कम चर्चित हैं। आज हम आपको बिहार में मौजूद 4 ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो प्राकृतिक सुंदरता और विरासत से भरपूर हैं।
ककोलत झरना: अब भी कई पर्यटकों को इस जगह का पता नहीं है। नवादा जिला, बिहार-झारखंड बॉर्डर के पास स्थित ककोलत झरना घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित एक सुंदर जलप्रपात है जो एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है। परिवार के साथ एक्सप्लोर करने के लिए ये एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। 150 फीट की ऊंचाई से गिरता जल, नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
रोहतासगढ़ किला: भारत के सबसे विशाल किलों में से एक रोहतासगढ़ किला 7वीं शताब्दी में बना अद्भुत किला है। पहाड़ों पर बसा यह किला रहस्यमयी गलियारों और घने जंगलों से भरा हुआ है जहां पहुंचने के लिए तकरीबन 1500 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है। एडवेंचर और इतिहास प्रेमियों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है।
राजगीर हॉट स्प्रिंग्स: राजगीर, नालंदा जिले में स्थित राजगीर हॉट स्प्रिंग्स की यात्रा आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। पहाड़ियों के बीच स्थित प्राचीन गरम पानी का कुंड धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां स्नान करना एक अलौकिक अनुभव है जिसके लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
विक्रमशिला महाविहार: भागलपुर जिले में स्थित विक्रमशिला महाविहार इतिहास और बौद्ध संस्कृति के जानकारों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। नालंदा की तरह यह भी एक प्राचीन बौद्ध शिक्षा केंद्र था जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। स्तूप, मूर्तियां और अध्ययन कक्ष इस जगह की पहचान है।
