Kailash Mansarovar Yatra 2025: कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस बार 5 साल बाद हो रही है। आध्यात्मिक साधक के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा को जीवन बदल देने वाला अनुभव माना जाता है। तिब्बत में स्थित माउंट कैलाश और मानसरोवर झील तक की ये यात्रा आध्यात्मिकता, श्रद्धा और साहस का संगम है। ना सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि ये यात्रा प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक अनुभवों से भी भरपूर होती है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के मुख्य रूट (Kailash Mansarovar Yatra Travel Routes)
भारत सरकार द्वारा आयोजित यात्रा- लिपुलेख दर्रा, उत्तराखंड के माध्यम से की जाती है। उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से कैलाश मानसरोवर 65 किलोमीटर दूर है। सिक्किम के नाथुला से इसकी दूरी 802 किलोमीटर है वहीं भारतीयों के लिए कैलाश मानसरोवर जाने का तीसरा रास्ता नेपाल की राजधानी काठमांडू से है जिसकी दूरी तकरीबन 500 किलोमीटर है।
कैलाश मानसरोवर में कितना खर्च आता है (Kailash Mansarovar Yatra Cost)
भारत सरकार द्वारा-लिपुलेख पास से अगर आप यात्रा करते हैं तो 20-25 दिन की यात्रा अवधि में अनुमानित खर्च (प्रति व्यक्ति) तकरीबन ₹1.80 लाख – ₹2.10 लाख तक के बीच आता है। नाथु ला दर्रे से अगर आप यात्रा करता है तो अनुमानित खर्च बढ़कर तकरीबन 2 लाख 83 हजार रुपए हो सकता है। इस मार्ग पर करीब 36 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी होती है। नेपाल के रास्ते- हिलसा हेलीकॉप्टर रूट से 10-14 दिन की यात्रा अवधि में अनुमानित खर्च (प्रति व्यक्ति) तकरीबन ₹1.60 लाख – ₹2.00 लाख वहीं काठमांडू – ल्हासा (हवाई यात्रा) में अनुमानित खर्च (प्रति व्यक्ति) ₹2.50 लाख – ₹3.50 लाख तक हो सकता है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा का सबसे सस्ता पैकेज क्या है (Kailash Mansarovar Yatra lowest cost)
आमतौर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा का सबसे सस्ता पैकेज नेपाल के रास्ते से होता है। भारत के Lipulekh या Nathula पास रूट की तुलना में इस रूट से पैकेज सस्ता रहता है। इस रूट से पैकेज की बुकिंग प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के माध्यम से की जाती है। इस रूट से अनुमानित खर्च लगभग ₹1.60 लाख से ₹1.90 लाख प्रति व्यक्ति हो सकता है। कुछ एजेंसियों द्वारा ग्रुप डिस्काउंट और तमाम तरह के ऑफर भी दिए जाते हैं। इस रूट से यात्रा केवल 10–14 दिन में पूरी हो जाती है।
सबसे सस्ता रूट- काठमांडू → नेपालगंज → सिमीकोट (फ्लाइट) → हिलसा (हेलीकॉप्टर) → मानसरोवर (सड़क मार्ग)
कैलाश मानसरोवर यात्रा पैकेज (Kailash Mansarovar Yatra Travel Package)
कैलाश मानसरोवर यात्रा पैकेज बुक करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट या निजी टूर ऑपरेटरों से संपर्क कर सकते हैं। kailash-yatra.org वेबसाइट पर विजिट करके आप अपने सुविधा अनुसार पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। हेल्पलाईन नंबर 011-23088133 के माध्यम से पैकेज से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
