यात्रा

Janmashtami 2025: दिल्ली के इन कृष्ण मंदिरों के करें दर्शन, दिखेगी मथुरा-वृंदावन वाली रौनक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 16, 2025, 09:48 AM IST

Janmashtami 2025: आज देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन के अलावा दिल्ली के कृष्ण मंदिरों में भी अलग सी धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में यहां हम ऐसे मंदिरों के बारे में बता रहे हैं जहां जन्माष्टमी के मौके पर अलग ही धूम दिखती है।

Image

दिल्ली के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर (Image: istock)

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था। इस खास मौके पर मथुरा-वृंदावन में भारी भीड़ देखने को मिलती है। जन्माष्टमी के मौके पर देश-विदेश से पर्यटक मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं और त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप दिल्ली में जन्माष्टमी की धूम देखना चाहते हैं तो ये मंदिर जा सकते हैं। यहां अलग ही रौनक देखने को मिलती है।

ISKON मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश

ISKON मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश दिल्ली के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है। यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां खास आयोजन होता है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां खास भजन-कीर्तन, झांकियां और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है।

बिरला मंदिर (लक्ष्मी नारायण मंदिर)

बिरला मंदिर, जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली के सबसे खास और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन यहां विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

छत्तरपुर मंदिर (श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ)

छत्तरपुर मंदिर (श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ) एक भव्य और दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां भगवान कृष्ण का भी एक अलग मंदिर है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां रंगारंग कार्यक्रम और भक्ति संगीत का आयोजन किया जाता है।

ISKON मंदिर, रोहिणी

रोहिणी स्थित इस्कॉन मंदिर भी भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अपने विशाल प्रांगण और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां झांकियां निकाली जाती हैं और रात में कीर्तन व भजनों का आयोजन किया जाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article