यात्रा

IRCTC Valentine's Package: वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार से साथ घूमें भगवान का देश, आईआरसीटीसी के पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC Valentine's Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप कुमारकोम, अलेप्पी, थेक्कडी, मुन्नार कोचिन घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। साथ ही इस पैकेज में आप डीलक्स होटल में रुकेंगे।

Image

IRCTC Valentine's Package: वैलेंटाइन डे पर आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें केरल।

IRCTC Valentine's Package: केरल (Kerala) की गिनती भारत के सुंदर राज्यों में होता है। इसके अलावा केरल को भगवान का अपना देश भी कहा जाता है। वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) में अब महज महीनेभर से भी कम का समय बचा है। अगर आप अपने प्यार के साथ वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) पर कहीं घूमने (Travel) का प्लान बना रहे हैं और सोच नहीं पा रहे हैं कि कहां जाएं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने केरल को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप केरल की सुंदर-सुंदर जगह घूम (Kerala Best Tourist Places) पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ENCHANTING KERALA EX AHMEDABAD (WAA015) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 12 तारीख, यानी 12 फरवरी क अहमदाबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप अहमदाबाद से कोच्चि आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर

इस एयर टूर पैकेज में आप कुमारकोम, अलेप्पी, थेक्कडी, मुन्नार कोचिन घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। इस पैकेज में आप डीलक्स होटल में रुकेंगे। पूरे पैकेज में आप हिल एरिया के अलावा बाकी सभी जगहों पर गाड़ी में एसी चलेगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा, वहीं हाउसबोट में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। टूर गाइड भी इस टूर पैकेज में मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 55,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 40,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 37,100 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 30,800 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 27,800 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article