यात्रा

IRCTC Sri Lanka Package: माता-पिता संग मार्च महीने में करें श्रीलंका की यात्रा, हफ्तेभर के पैकेज के लिए खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Sri Lanka Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नेगोंबो, कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। वहीं इस पैकेज में एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी मिलेगा।

Image

IRCTC Sri Lanka Package: मार्च महीने में करें श्रीलंका की यात्रा।

IRCTC Sri Lanka Package: भारत (India) का पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) काफी सुंदर है। यहां घूमने (Travel) के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। भारत से हर साल लोग घूमने के लिए श्रीलंका (Travel Plan For Sri Lanka) जाते हैं। अगर आप भी मार्च (March) महीने में श्रीलंका घूमने का प्लान (Sri Lanka Tourist Places) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप श्रीलंका की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम (Best Tourist Places in Sri Lanka) पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SRI LANKA - THE RAMAYANA SAGA (NLO15) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज मार्च की 9 तारीख को देश के सबसे बड़े राज्य लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। लखनऊ से चेन्नई होते हुए कोलंबो और फिर कोलंबो से बेंगलुरु होते हुए लखनऊ आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

इस टूर पैकेज में शामिल है 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नेगोंबो, कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। वहीं इस पैकेज में एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी मिलेगा। इसके अलावा आप इस पैकेज में 4 स्टार होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 5 डिनर मिलेगा। 80 साल तक की उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज की प्राइस में 5 फीसदी जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 89,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 74,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 73,000 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 59,100 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 51,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article