यात्रा

सर्दियों में बनाएं देवभूमि उत्तराखंड घूमने का प्लान, IRCTC ने लॉन्च किया 8 दिन घूमने का सस्ता पैकेज

इस सर्दी के सीजन में यदि आप उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं तो आपके लिए IRCTC एक शानदार पैकेज लेकर आया है। 8 दिन और 7 रात का ये पैकेज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस टूर प्लान के बारे में विस्तार से...

Image

IRCTC Tour Package

सर्दियों का मौसम हो और उत्तराखंड की वादियां हो तो घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। यदि आप सर्दियों में उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि IRCTC आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप उत्तराखंड के कुछ फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन कवर कर सकते हैं। जहां से आप नेचुरल व्यूटी को बेहद करीब से देख पाएंगे। यदि आप जल्दी अपना ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको हमारा ये लेख पूरी तरह पढ़ना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं इस पैकेज के बारे में सब कुछ...

कब और कहां से शुरू होगा सफर?

आईआरसीटीसी का ये शानदार टूर पैकेज आपको उत्तराखंड की दो शानदार जगहें जैसे नैनीताल और जिम कॉर्बेट दिखाने के लिए तैयार किया गया है। इस पैकेज में शामिल ट्रिप की शुरुआत आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आगामी 22 दिसंबर को कर सकते हैं। यहां से शुरू हुई ये यात्रा आपको 8 दिन बाद वापस भोपाल छोड़ देगी। इस शानदार टूर पैकेज का नाम BEST OF UTTARAKHAND EX-BHOPAL रखा गया है। जिसका कोड़ WBR 94 है।

कितना होगा खर्च?

IRCTC द्वारा उत्तराखंड टूर के लिए प्लान किए गए इस पैकेज से सफर करने के लिए आपको अकेले सफर करने के लिए 75,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ सफर करने के लिए आपको 41,600 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। इसके अलावा यदि आप तीन लोगों के ग्रुप में सफर करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 33,300 रुपए खर्च करने होंगे। यदि यात्रा में आप 5-11 साल के बच्चे को साथ लेकर आ रहे हैं, तो आपको एक बैड का खर्चा अलग से वहन करना होगा जिसमें आपको 22,300 रुपए खर्च करने होंगे।

यादगार होगी यात्रा

यदि आप उत्तराखंड की यात्रा के लिए सर्दियों का प्लान बनाते हैं तो आपको शानदार बर्फबारी के नजारे भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा भरी ठंड के बीच जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में जानवरों को देखने का अनुभव आपको एक अलग एहसास दे सकता है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है जिसे अंग्रेजों ने बसाया था, इसके अलावा नैनीताल शहर भी ब्रिटिश काल में बसा एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article