यात्रा

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये खर्च कर घूम आओ सिंगापुर और मलेशिया, 7 दिन की होगी ट्रिप

Singapore & Malaysia Tour: नए साल की शुरुआत विदेश घूमकर करें वो भी सिंगापुर और मलेशिया। आईआरसीटीसी ने नए साल के खास मौके पर आपके लिए विदेश घूमने का टूर पैकेज लॉन्च किया है। 7 दिन का ये टूर पैकेज है जिसमें आपको इन जगहों पर घुमाया जाएगा। इस पैकेज का कोड WMO040B है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: नए साल की शुरुआत विदेश में करने का मौका है और इसके लिए आईआरसीटीसी ने पूरा इंतजाम कर दिया है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने आपके लिए बजट में इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें आपको सिंगापुर और मलेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की सैर करवाई जाएगी। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने NEW YEAR SPECIAL SINGAPORE & MALAYSIA EX MUMBAI के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस पैकेज का कोड WMO040B है।

सिंगापुर और मलेशिया के इस स्पेशल न्यू ईयर टूर पैकेज में आपको नाइट सफारी, मेरलियन पार्क, थियान हॉक केंग मंदिर, सिंगापुर फ्लायर, एक तरफा केबल कार की सवारी के साथ सेंटोसा द्वीप यात्रा, मैडम तुसाद और विंग्स ऑफ टाइम, गार्डन बाय द बे, बट्टू गुफाएं, किंग्स पैलेस, चॉकलेट फैक्ट्री, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, संसद भवन जैसे शानदार पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी।

6 जनवरी 2025 को कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरने के लिए मुंबई से प्रस्थान करना होगा। इस दौरान लोकल टूर गाइट आपकी मदद के लिए मौजूद होगा। रहने से लेकर खाने-पीने का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। 3 स्टार डिलक्स होटल में आपके ठहरने का इंतजाम किया गया है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है।

अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो आपको ₹ 161800 देने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹ 123600 तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹ 116600 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287931625, 9321901805, 7021091258, 9321901845 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article