यात्रा

IRCTC Tour Package: सस्ते में करें विदेश की सैर, घूम आएं मलेशिया-सिंगापुर, जानिए डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में सब यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Magical Malaysia With Singapore Sensation नाम से बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। बाटू गुफाएं, स्वतंत्रता चौक, किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, चॉकलेट दुकान, पेट्रोनास ट्विन टॉवर, सिंगापुर फ्लायर राइड, मैडम तुसाद की मनोरम यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है। 11 अगस्त 2025 को 19:30 बजे (शाम 07:30 बजे) राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें। आवश्यक हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हैदराबाद से 23:10 बजे (रात 11:10 बजे) उड़ान भरना है।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण यात्रा अवधि के दौरान मलेशिया और सिंगापुर में स्थानीय टूर गाइड की सेवा आपको मिलेगी।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹1,49,230 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹1,21,980 और ₹1,21,860 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹1,09,560 है।

पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस नंबर पर 8287932230, 8287932229, 9281030727, 9281030733 संपर्क कर सकते हैं

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article