International Trip Package For Family: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने अमेजिंग बाली नाम से बेहद आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। परिवार के साथ घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकैज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको इंडोनेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। देवदान शो, ग्लास बॉटम बोट द्वारा कंजर्वेशन आइलैंड के तांजुंग बेनाओ बीच टूर, नुसा दुआ बीच की यात्रा, केचक डांस के साथ उल्लावतु मंदिर की यात्रा, किंतमनी ज्वालामुखी दौरा, उबुद गांव दौरा, तिरता एम्पुल, कॉफी बागान के साथ शानदार यात्रा इस पैकेज में शामिल है।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 3 अगस्त 2025 को मुंबई से बाली तक हवाई जहाज से प्रस्थान किया जाएगा। बाली डेनपसार हवाई अड्डे पर आगमन के साथ मिलना-जुलना, होटल में चेक-इन जैसा प्रोसेस होगा इसके साथ ही आपकी टूर यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी।
4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। संपूर्ण यात्रा अवधि के दौरान अंग्रेजी बोलने वाले स्थानीय टूर गाइड की सेवा आपको मिलेगी।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹98,950 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹86,900 और ₹86,900 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹78,000 है।
पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस नंबर पर कॉल, मैसेज या वॉट्सएप्प (8287931886) कर सकते हैं।
