अंबाला से डलहौजी और मैक्लोडगंज तक यादगार सफर, सोलो ट्रैवलर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Feb 5, 2026, 07:40 AM IST
IRCTC Tour package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जो सोलो ट्रैवलर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस पैकेज के तहत आपको हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
अंबाला से डलहौजी और मैक्लोडगंज तक यादगार सफर
Himachal Hill stations: अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं और कम बजट में ज्यादा एक्सप्लोर करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'EVERGREEN HIMACHAL' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंबाला से डलहौजी और मैक्लोडगंज तक घूमने का मौका मिल रहा है। डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो धौलाधार पर्वत श्रृंखला के पास पांच पहाड़ियों पर बसा हुआ है। यहां की ठंडी हवा, हरियाली और शांत माहौल लोगों को खूब पसंद आता है।
इस जगह पर आज भी ब्रिटिश जमाने की इमारतें देखने को मिलती हैं, जैसे सेंट फ्रांसिस चर्च और सेंट जॉन्स चर्च, जो 1800 के दशक में बने थे। अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है तो डैनकुंड पीक तक की चढ़ाई कर सकते हैं। वहां से नज़ारे कमाल के दिखते हैं और पास में ही फोलानी देवी मंदिर भी है, जहां लोग दर्शन करने जाते हैं।
धर्मशाला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध मठों और अलग संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां का माहौल शांत और आध्यात्मिक फील देता है।
यह जगह खास इसलिए भी है क्योंकि यहां दलाई लामा का मठ है। धर्मशाला में घूमते हुए आपको तिब्बती संस्कृति, रंग-बिरंगे झंडे और पहाड़ों का शानदार नज़ारा एक साथ देखने को मिलता है।
8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 10 फरवरी 2026 को ट्रेन नंबर 12331/ हिमगिरी एक्सप्रेस द्वारा हावड़ा रेलवे स्टेशन से रात 11:55 बजे प्रस्थान करना होगा। गौर करने वाली बात ये है कि 10 फरवरी के अलावा आप आने वाले किसी भी मंगलवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 45905 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 25340 और 24015 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 22745 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड EHR127 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595936690, 7003125135, 8100829002 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल एप्प के माध्यम से भी आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की एप्प डाउनलोड करनी होगी।