IRCTC Thailand Tour Package: घूमने-फिरने वालों के लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने Exotic Thailand Ex Jaipur नाम से नया और बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक और पटाया में शानदार पर्यटन स्थल घूमने का मौका मिल रहा है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क, चाओफ्राया रिवर क्रूज़ राइड, बैंकॉक पटाया का मंदिर और सिटी टूर (मार्बल टेम्पल + गोल्डन बुद्धा), कोरल आइलैंड टूर, अलकजार शो की यात्रा करवाई जाएगी।
23 मार्च 2025 को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 19:30 बजे रिपोर्ट करना है। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा आपको पूरी ब्रीफिंग दी जाएगी। एयरलाइन काउंटर पर चेक इन के बाद 23:05 बजे फ्लाइट नंबर FD131 से जयपुर से बैंकॉक के लिए आप उड़ान भरेंगे।
3 स्टार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया जाएगा। खाने-पीने का इंतजाम भी इस पैकेज में किया गया है। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है। पूरी यात्रा के दौरान इंग्लिश स्पीकिंग गाइड आपकी मदद के लिए आपके साथ रहेगा।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति खर्चा 62845 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 54710 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 54710 तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8595930996, 8595930998, 9001094705 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
