यात्रा

IRCTC Tour Package: क्रिसमस का जादुई सफर, इंटरनेशनल ट्रिप में मिलेगा रॉयल गाला डिनर, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025: क्रिसमस के खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने का अब आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी पैकेज के साथ अब आप कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर सकते हैं। रहने से लेकर खाने-पीने तक पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

क्रिसमस का जादुई सफर

IRCTC Tour Package: क्रिसमस के खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम- 'Christmas Special Mystical Nepal with Gala Dinner Ex Mumbai' जिसके तहत आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। ये पैकेज बेहद खास होने वाला है क्योंकि गाला डिनर की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 दिसंबर 2025 को मुंबई से फ्लाइट के जरिए काठमांडू आगमन होगा। होटल में स्थानांतरण से पहले रास्ते में बौद्धनाथ स्तूप के दर्शन (यदि समय हो) करवाए जाएंगे। काठमांडू में रात्रि विश्राम। पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप के दर्शन पैकेज में शामिल है।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 59,400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 51,400, 50,100 रुपए तय किया गया है। 4 से 10 साल तके बच्चों के लिए किराया 45,600 रुपए है।

इस पैकेज का कोड WMO018 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर- 8287931886 (sweta5601@irctc.com) संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article