यात्रा

सिर्फ 4 दिन में घूमिए ऊटी और कूनूर, कम खर्च में मिलेगा पूरा सुकून

IRCTC Package: ऊटी का ये 4 दिन का ट्रिप आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इस सफर में आपको खूबसूरत झीलें, चाय के बागान, झरने और जंगल सफारी जैसी कई शानदार चीजें देखने को मिलेंगी।

Image

सिर्फ 4 दिन में घूमिए ऊटी

IRCTC Package: पहाड़ों की ठंडी हवा, हरियाली और सुकून भरे नजारों के बीच कुछ दिन बिताना चाहते हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज का नाम 'EXPLORE OOTY' है जिसके तहत आपको ऊटी की शानदार जगहों के अलावा कूनूर की खूबसूरत वादियों के दीदार करवाए जाएंगे। 4 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है।

कोयंबटूर से ऊटी का सफर

21 मई 2026 को ट्रिप की शुरुआत कोयंबटूर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से होगी, जहां आपको खुदके खर्चे से आना होगा। इसके बाद आपको ऊटी के लिए रवाना होना होगा। रास्ते में घुमावदार सड़कें, पहाड़ और हरियाली आपका मन खुश कर देंगे। ऊटी पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन कर आराम करें। शाम को आप ऊटी के मशहूर बोटैनिकल गार्डन घूम सकते हैं। यहां तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल और खूबसूरत पेड़ देखने को मिलते हैं। इसके बाद ऊटी लेक पर बोटिंग का मजा लिया जा सकता है। दिन खत्म होने के बाद होटल में आरामदायक रात बिताएं।

दिन 2- ऊटी की शानदार जगहों की सैर

दूसरे दिन ऊटी की सबसे खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर किया जाएगा। सबसे पहले जाएंगे डोडाबेट्टा पीक, जो ऊटी की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है। यहां से पूरे शहर और पहाड़ों का शानदार व्यू देखने को मिलता है। इसके बाद टी म्यूजियम में चाय बनाने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं और ताजी चाय का स्वाद भी ले सकते हैं। फिर बारी आएगी खूबसूरत पायकारा फॉल्स की, जहां बहता पानी और हरियाली मन मोह लेती है। शाम के समय मुदुमलाई नेशनल पार्क में सफारी का मजा लिया जाएगा। यहां हाथी, हिरण और कई जंगली जानवर देखने को मिल सकते हैं।

दिन 3- कूनूर की खूबसूरत वादियां

तीसरे दिन आप ऊटी से कूनूर घूमने जाएंगे। कूनूर अपनी चाय की पहाड़ियों और शांत माहौल के लिए काफी फेमस है। यहां का मौसम और प्राकृतिक नजारे आपको पूरी तरह रिलैक्स महसूस कराएंगे। दिनभर घूमने के बाद दोपहर में वापस ऊटी लौट आएंगे और होटल में रात बिताएंगे।

दिन 4- ऊटी से कोयंबटूर वापसी

आखिरी दिन होटल से चेक-आउट करने के बाद आपको वापस कोयंबटूर छोड़ दिया जाएगा। इस तरह ये खूबसूरत ट्रिप ढेर सारी यादों और शानदार अनुभवों के साथ खत्म होगा।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप करते हैं तो इसके लिए आपको 35,280 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 17,640 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 13,260 रुपए रखा गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 4,500 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड SEH051 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 8287932024,828793117 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article