यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: सपना होगा साकार, थाईलैंड घूमने का सुनहरा मौका, 4 दिन का है पैकेज

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको तमाम सुविधाओं के साथ थाईलैंड की यात्रा करवाई जा रही है। बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज 4 दिन का रहने वाला है।

Image

Thailand Tour Package

IRCTC Tour Package: लंबे टाइम से विदेश घूमने का प्लान कर रहे थे? अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Treasures of Thailand Ex - Hyderabad नाम से आपके लिए एक शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में थाईलैंड के प्रमुख शहरों बैंकॉक और पटाया की यात्रा करवाई जाएगी। कोरल आइलैंड टूर, नोंग नूच ट्रॉपिकल गार्डन, सफारी वर्ल्ड टूर और मरीन पार्क, वाट ट्रिमिट, वाट फो की मनमोहक यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है।

3 रात और 4 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद से 00:45 बजे उड़ान भरें। 06:05 बजे बैंकॉक (DMK) हवाई अड्डे पर पहुंचें। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निकास द्वार पर स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा आपका अभिवादन किया जाएगा। वहां से पटाया के लिए आगे बढ़ेंगे।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी जाएगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी पैकेज में कवर है। पूरे दौरे के दौरान थाईलैंड में स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी इस पैकेज में ही शामिल है।

अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने के इच्छुक हैं तो फिर इस पैकेज के लिए आपको 54,600 रुपए का खर्चा आएगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 47,580 रुपए तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया 45,390 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट यो मोबाइल एप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SHO12 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8287932230, 8287932229, 8287932228 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article