यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: सस्ते में घूम आओ बैंकॉक-पटाया, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें पूरी डिटेल

IRCTC: नए साल के इस मौके पर आपके पास इंटरनेशनल ट्रैवल करने का शानदार मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद कम बजट में आपके लिए आपके बैंकॉक और पटाया घूमने का इंतजाम कर दिया गया है रहने से लेकर खाने-पीने तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल होगा। इस पैकेज के लिए बुकिंग आप बड़े ही आराम से कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package 2025

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटी ने आपके लिए बेहद कम बजट में विदेश घूमने का इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटीसी ने Exotic Thailand Ex Jaipur नाम से टूर पैकेज को लॉन्च किया है। जिसमें आपको 5 रात और 6 दिन थाईलैंड में रहने का मौका मिलेगा। थाईलैंड के प्रमुख शहरों बैंकॉक और पटाया के शानदार पर्यटन स्थलों की आपको यात्रा करवाई जाएगी।

बेहद कम बजट में थाईलैंड घूमने का मौका है। रहने से लेकर खाने पीने तक की आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। 11 फरवरी 2025 को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम 7.30 बजे फ्लाइट रवाना होगी और 11.05 बजे बैकॉक पहुंचेगी। वैलेंटाइन वीक को ये पैकेज कवर कर रहा है ऐसे में इस खास मौके को आप अपने किसी करीबी के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।

पैकेज की बुकिंग के बाद टेंशन की कोई जरूरत नहीं होगी। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर आपको ब्रीफिंग की जाएगी। फ्लाइट नंबर FD131 पर आपको सवार होना है। पूरी यात्रा के दौरान एक टूर गाइड आपकी मदद के लिए रहेगा। इस पैकेज के तहत 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में ही शामिल होगा। ट्रैवल इन्श्योरेंस भी इसमें कवर है।

अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो फिर आपको 62845 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रतिव्यक्ति किराया 54710 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NJO05 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595930998, 8595930996, 859593099 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article