यात्रा

IRCTC Tour Package: निकल जाएं मलेशिया के खूबसूरत सफर पर, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मलेशिया घूमने का सुनहरा मौका है। मलेशिया टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी बुकिंग से लेकर अन्य खर्चों के बारे में डिटेल में यहां जानकरी दी गई जिसे जानने के बाद आप भी फटाफट से पैकज की बुकिंग कर सकते हैं। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Malaysia Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Summer Special Malaysia With Genting Highlands नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत पर्यटकों कों मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिलेगा। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। कुआलालंपुर में आपको पुत्रजया टूर, इस्लामिक आर्ट्स म्यूजियम, म्यूजियम ऑफ इल्यूजन, केएलसीसी पार्क, किंग पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, राष्ट्रीय मस्जिद, पुराना रेलवे स्टेशन, इंडिपेंडेंट स्क्वायर, ट्विन टॉवर , चॉकलेट गैलरी की यात्रा करवाई जाएगी।

29-05-2025 को लखनऊ से मलेशिया तक के लिए आपको फ्लाइट पकड़नी है। 05:25 बजे कुआलालंपुर पहुंचेंगे इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद एयरपोर्ट पर टूर गाइड से मुलाकात होगी। पिक अप, ट्रांसफर और होटल में चेक इन के बाद टूर के लिए आगे बढ़ेंगे।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। पूरे दौरे के दौरान स्थानीय टूर गाइड की सेवा उपलब्ध रहेगी।

अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 76500 रुपए का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 65600 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 65200 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 62600 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLO28 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287930902, 8287930922 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article