यात्रा

IRCTC Tour Package: मार्च में घूम आएं जापान, बेहद आकर्षक है पैकेज, जानें कितना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। ये पैकेज कपल के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस पैकेज के तहत आपको जापान देश की यात्रा करवाई जाएगी। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं जैसे बुकिंग और रहने खाने की व्यवस्था पर एक नजर डालते हैं

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Japan Tour Package: आईआरसीटीसी ने Splendours of Japan-Cherry Blossom Special नाम से नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। दुनिया के सबसे आधुनिक देशों में से एक जापान आकर्षक पर्यटन स्थल, अद्भुत संस्कृति, तकनीकी नवाचार और कला के लिए फेमस है। इस यात्रा के दौरान आपको टोक्यो, माउंट फूजी, हकोन, हमानतसू सिटी, क्योटो, हिरोशिमा और ओसाका के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 20 मार्च 2025 को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर एमएच-193/70 बेंगलुरु से टोक्यो पहुंचे (सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे प्रस्थान समय से 03 घंटे पहले बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इकट्ठा हो जाएं)

रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। शानदार स्टार होटल में आपके रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। नॉर्मल टूरिस्ट वीजा, यात्रियों के लिए यात्रा बीमा इस पैकेज में शामिल है। अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए रहेगा।

अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो खर्चा 3,90,600 रुपए, डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 2,98,500 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 2,93,500 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 2,64,500 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो इसका कोड SBO17 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 080 - 22960013, 8595931292 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article