यात्रा

IRCTC Tour Package: श्री जगन्नाथ की पावन यात्रा, भक्ति और आस्था का अनूठा अनुभव, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025: भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं में श्री जगन्नाथ धाम का नाम अत्यंत श्रद्धा से लिया जाता है। आईआरसीटीसी पैकेज के साथ अब आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। रहने से लेकर खाने-पीने तक पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package 2025

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने तीर्थयात्रियों के लिए कामाख्या पुरी एक्सप्रेस द्वारा आरामदायक रेल यात्रा हेतु विशेष रूप से एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस आरामदायक रेल टूर पैकेज के तहत आपको श्री जगन्नाथ की आध्यात्मिक यात्रा करवाई जाएगी। यह टूर कामाख्या से शुरू होने वाला है। भुवनेश्वर- मंदिरों का शहर, पुरी- महान हिंदू तीर्थस्थल (समुद्र तट के साथ), कोणार्क-एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (समुद्र तट के साथ) की यात्रा पैकेज में शामिल है। अपनी खूबियों के कारण, इनमें से प्रत्येक स्थल एक समर्पित यात्रा का हकदार है।

इस टूर पैकेज का नाम- 'SHREE JAGANNATHA SPIRITUAL YATRA BY RAIL' है। 27 नवम्बर 2025 को कामाख्या पुरी एक्सप्रेस- ट्रेन नंबर 15644 पर चढ़ने के लिए कामाख्या रेलवे स्टेशन पर आपको आना होगा। 23.45 बजे प्रस्थान की संभावना है। रात भर की ट्रेन यात्रा रहने वाली है। गौर करने वाली बात ये है कि 27 नवम्बर के अलावा भी अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी गुरुवार के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 41430 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 24400, 20210 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 10720 रुपए है।

इस पैकेज का कोड EGR010 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 91-6290861590, 91-6290861597, 91-6290860781 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article