IRCTC Ayodhya Tour Package: आईआरसीटीसी ने Ram Lalla Darshan Ayodhya नाम से नया टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज का कोड NDR012 है। अयोध्या पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन शहर है। भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश स्थित ये शहर करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है जहां हाल ही में रामलला के मंदिर का निर्माण किया गया है। भगवान श्री राम के जन्मस्थान की वजह से अयोध्या से भक्तों का खास लगाव है।
2 दिन और 1 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 जनवरी 2025 को अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से (आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली) 06:10 बजे ट्रेन नंबर 22426 से यात्रा के लिए प्रस्थान होगा। हर शुक्रवार और शनिवार को यात्रा करवाई जाती है।
रहने खाने से लेकर रुकने की आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। अयोध्या के होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खाने का भी इंतजाम इस पैकेज में शामिल है। खर्चे की बात करें तो सोलो ट्रैवल यानि सिंगल यात्रा के लिए आपको 16020 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 11040 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रतिव्यक्ति किराया 9510 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 9170 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नॉउ पर क्लिक करके आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 9717641764, 9717648888,8287930712, 8287930620 इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
