यात्रा

IRCTC Tour Package: शिमला-मनाली में हसीन वादियों की करें सैर, सिर्फ इतना है किराया

IRCTC Tour Package: गर्मियों में घूमने के लिए शिमला-मनाली पर्यटकों की फेवरेट टूरिस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए पैकेज के जरिए आप शिमला-मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी को डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Shimla-Manali नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला-मनाली के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। मनाली के स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा जैसे हडिम्बा मंदिर, पुराने मनाली में स्थित मनु मंदिर, गर्म झरनों के लिए प्रसिद्ध वशिष्ठ गांव, तिब्बती मठ, वन विहार की यात्रा भी इस पैकेज में शामिल है।

इसके अलावा भी पैकेज में आपको तमाम पर्यटन स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। 8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। साबरमती रेलवे स्टेशन से 10:05 बजे ट्रेन नंबर 19411 द्वारा प्रस्थान किया जाएगा। रात भर की ट्रेन यात्रा के बाद आप अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगे।

स्टेंडर्ड होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो स्लीपर क्लास में ये पैकेज आपको 54700 रुपए में पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 29700 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 23700 रुपए तय किया गया है।

5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 17300 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WAR018 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 9321901849,7021090572, 9321901852 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article