यात्रा

IRCTC Package: साउथ कोरिया का होगा अच्छे से दीदार, 7 दिन की होगी ट्रिप, जानें कितना होगा खर्चा

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

South Korea tourism

IRCTC Tour package 2025: विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND नाम से बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। सियोल, बुसान और नामी द्वीप की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। ग्योंगबोकगंग महल, ब्लू हाउस, कोरिया का राष्ट्रीय लोक संग्रहालय, इंसाडोंग प्राचीन कला, बुकचोन हनोक गांव, एन सियोल टॉवर की यात्रा भी पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है। 2 जुलाई 2025 को चैन्नई से इस यात्रा की शुरुआत होगी। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आईआरसीटीसी का प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल में आपके होटल में ले जाएगा। बाकी दिन मौज-मस्ती या आराम के लिए आप फ्री हैं। इसके बाद सियोल में होटल में रात भर स्टे करना होगा।

सियोल में 4 रातों का होटल आवास, बुसान में 2 रातों का होटल आवास के साथ ही यात्रा कार्यक्रम के अनुसार भोजन का खर्चा भी पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹155000 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹148500, 145000 तय किया गया है।

इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SMOH4 है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article