यात्रा

IRCTC Tour Package: खूबसूरती का नया ठिकाना, परिवार संग करें श्रीलंका की सैर, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ इंटरनेशल ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है आईआरसीटीसी पैकेज के साथ अब आप कम बजट में विदेश यात्रा कर सकते हैं। रहने से लेकर खाने-पीने तक पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

परिवार संग करें श्रीलंका की सैर

IRCTC Tour Package: कम बजट में विदेश यात्रा का प्लान करने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने श्रीलंका घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। परिवार के साथ घूमने के लिए ही इस पैकेज को डिजाइन किया गया है जिसके तहत आप कोलंबो, दांबुला, त्रिंकोमाली, कैंडी, नुवारा एलिया के प्रमुख आकर्षणों का दीदार कर सकेंगे।

22 दिसंबर 2025 को सुबह कोलंबो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन। हवाई अड्डे पर टूर गाइड से मिलें और दांबुला (चिलाव होते हुए) की ओर आगे बढ़ें। रास्ते में नाश्ता और दोपहर का भोजन आपको मिल जाएगा। मनावरी और मुनीश्वरम मंदिर के दर्शन करें। दांबुला में रात्रि विश्राम है इसके बाद आगे की यात्रा होगी।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 1,08,200 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 79,500, 76,900 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 55,200 रुपए है।

इस पैकेज का कोड WMO015A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर कॉल, मैसेज या वॉट्सएप 8287931886 कर सकते हैं। इस इमेल आईडी- Email id - sweta5601[at]irctc[dot]com के माध्यम से भी आप पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article