IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। जीवन भर के लिए यादगार पल इकट्ठा करने के लिए ग्योंगजू भ्रमण, बुल्गुक्सा मंदिर, सेओकगुराम ग्रोटो, चेओमसेओंगडे वेधशाला, वोलजी तालाब, ग्योंगजू गांव, बुसान तक ड्राइव इस टूर पैकेज में शामिल है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 14 जुलाई 2025 को चैन्नई से इंचियोन के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आईआरसीटीसी का प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल में आपके होटल में ले जाएगा। बाकी दिन मौज-मस्ती या आराम के लिए आप पूरी तरह से फ्री हैं।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल होगा। अगर आप परिवार के साथ 4-6 लोगों के ग्रुप में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको 179000 रुपए का पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹178000, ₹170000 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹85000 है।
इस पैकेज का कोड SMOH4 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
