IRCTC Tour Package: पासपोर्ट पर ठप्पा लगाने का वक्त आ गया है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Amazing Bali नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। पर्यटकों के लिए ये पैकेज बेहद आकर्षक और खास रहने वाला है। इस पैकेज के तहत आपको बाली घूमने का मौका मिल रहा है। तंजुंग बेनाओ बीच टूर, नुसा दुआ बीच, उल्लावतु मंदिर, केकक डांस, उबुद रॉयल पैलेस, उबुद पारंपरिक बाजार की यात्रा इस पैकेज में शामिल होगी। सोलो ट्रिप पर या फिर परिवार के साथ आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 अगस्त 2025 को मुंबई से बाली तक हवाई जहाज से प्रस्थान करना है। बाली डेनपसार हवाई अड्डे पर आगमन, लंच के साथ होटल में स्थानांतरण और चेक-इन। शाम को देवदान शो का आनंद लें। भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर। होटल में रात भर रुकें कुछ इस तरह आपका कार्यक्रम आगे बढ़ेगा।
रहने से लेकर खाने-पीने तक आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस पैकेज के तहत 4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। दौरे के दौरान एक पेशेवर अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी आपकी मदद के लिए रहेगा।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹98,950 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹86,900 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹78,000 है। पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इस नंबर पर 8287931886 संपर्क कर सकते हैं।
